Exl : CM जयराम के 'पहाड़ चढ़ते-चढ़ते...' वाले बयान पर बोले चम्बियाल, कहा-'अरे हम तो अभी जवान हैं'

शिमला, 25 मार्च। पंजाब विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब देश के दूसरे राज्यों पर है, जिसमें से एक हिमाचल प्रदेश भी है। 'आप' की ओर से दावा किया जा रहा है कि जनता अब बदलाव के मूड में है और वो दिन दूर नहीं जब आप की सरकार हिमाचल में भी होगी। क्या 'आप' पार्टी का ये दावा सच होगा? क्या हिमाचल में भी इतिहास रचा जाएगा? क्या पहाड़ों पर भी झाड़ू लगेगी? इन तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष चेतन चम्बियाल ने, जिन्होंने वनइंडिया Exclusive हिंदी फेसबुक लाइव पर दावा किया 'पंजाब की तरह हिमाचल में भी इंकलाब आएगा।'

 सीएम जयराम को चम्बियाल का जवाब-हम तो अभी जवान हैं

उन्होंने कहा कि 'हिमाचल की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों से त्रस्त है, वो सच में बदलाव चाहती है। इन दोनों पार्टियों ने सिर्फ उसे लूटने का काम किया है। विकास के नाम पर प्रदेश में कुछ नहीं हुआ है लेकिन अब जनता को 'आप' पार्टी बढ़िया विकल्प के तौर पर मिली है, जो वाकई में आम आदमी की ही पार्टी है, जो ना तो झूठ बोलती है और ना ही धोखा देती है। जनता का भरोसा उस पर बना हुआ है। इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारी सरकार हिमाचल में जरूर बनेगी।'

यहां देखें: उपाध्यक्ष चेतन चम्बियाल का Exclusive Video

जब उनसे ये पूछा गया कि क्या आने वाले हिमाचल विधानसभा चुनावों में आप पार्टी सारी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी? तो उन्होंने कहा कि 'हां, हम सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे, हम अच्छे मार्जिन से जीतेंगे भी और आम आदमी पार्टी की ही सरकार हिमाचल में होगी। यहां पुरानी पेंशन योजना पर जिस तरह से मुख्यमंत्री ने बयान दिया है वो दुखद है। राज्य को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त करने की कोशिश हमारी है और हम इसमें सफल होंगे, अबकी बार जनता आम आदमी पार्टी को ही चुनेगी।'

हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भोटा में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा था कि हिमाचल पहाड़ी राज्य है, आम आदमी पार्टी यहां पर चढ़ते-चढ़ते हांफ जाएगी तो इस पर जवाब देते हुए चेतन चम्बियाल ने कहा कि ' मैं मुख्यमंत्रीजी से ही पूछना चाहता हूं कि अरे ये इतने सालों से हाफें नहीं, हम तो अभी जवान हैं, अरे आप पार्टी तो अभी पैदा हुई है, ये कहां हांफ जाएगी? ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि किनकी सांस फूलती है? निश्चित तौर पर इस बार हिमाचल की तस्वीर बदलेगी।' आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मिलकर मंडी में 6 अप्रैल को रोड शो भी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+