हरियाणा में अब 22 मई तक होगी गेहूं खरीदी, केंद्र सरकार ने स्वीकारा नायब सैनी सरकार का आग्रह
Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार का आग्रह मानकर केंद्र ने हरियाणा में गेहूं खरीद को 22 मई तक बढ़ा दी है। ज्ञात हो कि गेहूं खरीद की निर्धारित तारीख पूरी होने से पूर्व ही सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था।
हरियाणा में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। खरीद के आखरी तिथि 15 मई तक 69.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो पाई है, जबकि इस दफा खरीद का टारगेट 80 लाख मीट्रिक टन था। 10 लाख मीट्रिक टन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने हरियाणा में गेहूं की खरीद को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब हरियाणा में 22 मई तक खरीद हो की जा सकेगी।

दरअसल, राज्य सरकार के पास इस तरह की सूचना और मांग आ रही थी कि अभी भी किसानों का गेहूं मंडियों में आना बाकी है। ऐसे में हरियाणा की ओर से केंद्र सरकार को इस बारे में सूचित किया गया था। इसके साथ ही गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाने की मांग की गई। केंद्र ने एक सप्ताह की स्वीकृति देते हुए 22 तक गेहूं खरीद करने को कहा है।वही माना जा रहा है कि हरियाणा में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल खराब होने से आवक अनुमानित लक्ष्य से कम रही है।
यह भी पढ़ें Haryana News: हिम्मत सिंह को HSSC President बनाने पर सियासत, सीएम नायब सैनी ने विपक्ष को दिया जवाब
ज्ञात हो कि हरियाणा में मार्च-अप्रैल में तीव्र बारिश और ओलावृष्टि से काफी फसल खराब हुई। परिणाम स्वरूप किसानों ने प्रदेश सरकार के पोर्टल पर 12 लाख एकड़ खराब फसल के लिए मुआवजा राशि की मांग की थी, जबकि 2और 3 मार्च 2024 को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से लगभग 10 लाख एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा था और इसके पश्चात करीब दो लाख एकड़ और फसल को नुकसान पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications