हरियाणा कांग्रेस में फूटा लेटर बम, सीएम नायब सैनी बोले- बाबरिया बेचारा क्या करेगा, वो लेटर लिखता रहेगा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के लेटर बम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर काफी ज्यादा फूट है और वह मंचों से अकसर लोगों के सामने आती रहती है। कांग्रेस परिवारवाद के मोह में बुरी तरह से फंसी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में गांधी परिवार और हरियाणा में हुड्डा परिवार, दोनों ही परिवारवाद के मोह में फंसे हुए हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि रोहतक में कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता थे, जो चुनाव लड़ने के काबिल थे, लेकिन परिवारवाद है. पहले बापू-बेटा चुनाव लड़े, दोनों की पीठ लग गई, बापू मैदान छोड़कर भाग गए और बेटे को फंसा दिया है। अब वह भी चुनाव हारेगा। सैनी ने चुटीले अंदाज़ में कहा कि बाबरिया बेचारा क्या करेगा, वो लेटर लिखता रहेगा, किन्तु कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें Haryana: स्वाति मालीवाल मामले में सीएम नायब सैनी का बयान, जेल का फ्रस्ट्रेशन निकाल रहे हैं केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications