Haryana News: हिम्मत सिंह को HSSC President बनाने पर सियासत, सीएम नायब सैनी ने विपक्ष को दिया जवाब
Cm Naib Saini on HSSC President: हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की वजह से नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है।
अनुमति मिलते ही औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति की जाएगी। बहराहल हरियाणा में रोड बिरादरी को HSSC का अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर सियासी भी शुरू हो गई है। जिसका जवाब सीएम सैनी ने दिया है।

ज्ञात हो कि भोपाल सिंह खदरी के HSSC के चेयरमैन पद इस्तीफा देने के बाद हिम्मत सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने हरियाणा में सीएम नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह कदम उठाया था। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि बीजेपी अपना वोट बैंक साधने के कारण यह सब कर रही है,वही विपक्ष को जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा है कि सरकार का इस पद से कोई भी लेना-देना नहीं है। यह एक संवैधानिक पद है. जिसकी नियम मुताबिक नियुक्ति की जाती है।
ज्ञात हो कि 2 दिन पूर्व ही हरियाणा में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. रोड बिरादरी से संबंध रखने वाले वकील हिम्मत सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। विपक्ष का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले हिम्मत सिंह को अध्यक्ष बनाकर भारतीय जनता पार्टी रोड बिरादरी के वोट बैंक पर सेंध लगाना चाहती है।
यह भी पढ़ें Haryana News: पीएम मोदी की रैलियों के शेड्यूल में बदलाव, अब 18 मई को अंबाला में होगी विशाल जनसभा












Click it and Unblock the Notifications