Vinesh Phogat Result: रेसलर विनेश फोगाट के Julana MLA बनने की पूरी कहानी, जश्न में डूबे हरियाणा के 2 गांव
Vinesh Phogat Result Julana Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में खेल की दुनिया के नए सितारे का उदय हुआ है। नाम है विनेश फोगाट, जो रेसलिंग से राजनीति में आईं और महीनेभर में कांग्रेस विधायक बनकर हरियाणा की 15वीं विधानसभा में पहुंच गई हैं। पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने जुलाना सीट पर जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Haryana Chunav Results 2024: हरियाणा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा? देखें 90 सीटों की LIST
विनेश फोगाट को कितने वोट मिले?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में विनेश फोगाट ने भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश कुमार बैरागी को 6015 मतों से हराया है। विनेश फोगाट को कुल 65080 मत मिले जबकि भाजपा के योगेश बैरागी 59065 वोट हासिल कर सके।

चुनाव जीतने के बाद विनेश फोगाट का पहला बयान
जींद जिले की जुलाना से कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार विनेश फोगाट ने कहा कि 'अब जब मैं यहां आ गई हूं तो यहीं रहूंगी। लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया है, मुझे उनके लिए जमीन पर काम करना होगा। दोनों काम एक साथ (राजनीति और कुश्ती) करना संभव नहीं है।'
जुलाना विधायक बनने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के पिछड़ने पर पार्टी की विजयी उम्मीदवार विनेश फोगट ने कहा, "थोड़ा इंतजार करें, अभी पूरे नतीजे नहीं आए हैं...जब हमें अंतिम प्रमाण पत्र मिलेगा, तो परिणाम हमारे पक्ष में होंगे।"
जुलाना से जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट ने कहा कि "यह हर लड़की, हर महिला की लड़ाई है जो लड़ाई का रास्ता चुनती है। यह हर संघर्ष की, सच्चाई की जीत है। मैं इस देश ने जो प्यार और भरोसा मुझे दिया है, उसे बरकरार रखूंगी।"
मायके से ससुराल तक में जश्न
विनेश फोगाट की जीत पर दो जिलों में जश्न मनाया जा रहा है। विनेश के मायके से लेकर सुसराल तक में खुशी का माहौल है। विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में हुआ था। विनेश फोगाट का ससुराल जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा बख्ता में है। विनेश ने साल 2018 में पहलवान सोमवीर राठी से शादी की थी।

पेरिस से लौटकर 2 माह में जीता चुनाव
विनेश फोगाट दो माह पहले तक पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए कुश्ती में पसीना दांव-पेच लगा रही थी। 7 अगस्त 2024 को विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में कुश्ती का फाइनल खेलने वाली थीं, मगर 100 ग्राम वजह की वजह से अयोग्य घोषित हो गईं। फिर भारत लौटते ही कांग्रेस ज्वाइन कर ली और ठीक 2 माह बाद 8 अक्टूबर 2024 को जुलाना की विधायक निर्वाचित हुई हैं।

जुलाना सीट चुनाव परिणाम 2024
- विनेश फोगाट, कांग्रेस -65080 मत मिले
- योगेश कुमार बैरागी, भाजपा - 59065 मत मिले
- सुरेंद्र लाठर, इनेलो - 10158 मत मिले
- अमरजीत ढांडा, जेजेपी - 2477 मत मिले
- कविता दलाल, आप - 1280 मत मिले
- बिजेंद्र कुमार, निर्दलीय -164 मत मिले
- प्रेम, निर्दलीय-117 मत मिले
- कोच जसवीर सिंह, निर्दलीय-90 मत मिले
- अमित शर्मा, निर्दलीय-76 मत मिले
- रामरतन, निर्दलीय-69 मत मिले
- जोगी सुनील-47 मत मिले
- इंदरजीत-46 मत मिले












Click it and Unblock the Notifications