Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vinesh Phogat से हारने वाले BJP के Yogesh Bairagi का छलका दर्द, बताई हार की असली वजह, देखें VIDEO

Vinesh Phogat MLA Julana Haryana: पूर्व पहलवान विनेश फोगाट अब हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बन गई हैं। विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्‍मीदवार कैप्‍टन योगेश कुमार बैरागी (Yogesh Kumar Bairagi BJP) को 6015 वोटों से हराया है।

रेसलिंग से राजनीति में आईं विनेश फोगाट से जुलाना सीट पर 'सियासी दंगल' में हार मिलने के बाद योगेश कुमार बैरागी ने मीडिया से बातचीत की और जुलाना के मतदाताओं का आभार जताने के साथ-साथ अपनी हार के संभावित कारण भी बताए।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Result: रेसलर विनेश फोगाट के Julana MLA बनने की पूरी कहानी, जश्‍न में डूबे हरियाणा के 2 गांव

Vinesh Phogat New MLA Julana

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Result: क्‍या जुलाना में विनेश फोगाट भारी मतों से जीत रहीं चुनाव? सबूत के Video हो रहे वायरल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीट जुलाना में हार के बाद भाजपा उम्‍मीदवार योगेश बैरागी ने कहा कि 'जुलाना विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों ने खूब भरोसा जताया है। उसी भरोसे का नतीजा है कि करीब 60 हजार वोट मिले हैं। जो लोग दावा कर रहे थे कि वे भारी मतों से जीत रहे हैं। वो जीत का अंतर करीब छह हजार का रहा।'

फेसबुक पेज JIND ABHI TAK पर अपलोड वीडियो के अनुसार जब योगेश बैरागी से सवाल किया गया कि जींद जिले की सफीदों व जींद में भाजपा जीत गए, मगर जुलाना में हार मिली। इसकी क्‍या वजह है? कहां कमी रही? उन्‍होंने जवाब दिया कि वैसे तो कमी कुछ नहीं रही। बस हम जनता का प्‍यार नहीं जीत पाए।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat MLA Julana: पति सोमवीर राठी से कितनी अमीर हैं विनेश फोगाट, दोनों पर लाखों का कर्ज भी

Vinesh Phogat New MLA Julana

चुनाव प्रचार के लिए 12 से 14 दिन मिले-योगेश बैरागी

आगे योगेश कुमार बैरागी ने यह कहा कि उन्‍हें चुनाव प्रचार करने के लिए महज 12 से 14 दिन का समय मिला था, मगर इतने कम दिन मिलने के बावजूद वोट खूब मिले हैं। जनता का प्‍यार जीतने में जो भी कमी रही है, उसे आने वाले दिनों में पूरी करने की कोशिश रहेगी।

जो वादे किए वो पूरे करूंगा-योगेश बैरागी

कैप्‍टन योगेश बैरागी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। जुलाना विधानसभा चुनाव 2024 में उन्‍होंने जनता से भी वादे किए, वो भाजपा प्रत्‍याशी होने के नाते पूरे करूंगा।

जुलाना विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

जुलाना विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की विनेश फोगाट को 65080 वोट, भाजपा के योगेश कुमार बैरागी को 59065 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 6015 वोट रहा। इनके अलावा इनेलो के सुरेंद्र लाठर को 10158 वोट, आम आदमी पार्टी की कविता दलाल को 1280 वोट और जेजेपी के अमरजीत ढांउा को वोट 2477 मिले हैं। जुलाना समेत हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+