भिवानी: दिल्ली कूच कर रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ड्र्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

भिवानी। हरियाणा के ​भिवानी में दिल्ली कूच कर रहे एक किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो किसान घायल हो गए। हादसा ट्रक की वजह से हुआ, जिसने किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल हुए दोनों किसानों को रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, हादसा भिवानी जिले के मुंढाल गांव के पास बैरियर पर हुआ। आक्रोशित किसानों ने करीब आठ घंटे तक दिल्ली हिसार मार्ग पर जाम लगाए रखा। भिवानी के उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य मौके पर पहुंचे और किसानों की मांग के अनुरुप हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसान जाम खोलने को राजी हुए।

one farmer lost life two injured after truck hits tractor trolley in Bhiwani

ट्रक ने पीछे से मारी ट्रैक्टर को टक्कर

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3:30 बजे हांसी की तरफ से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। गांव मुंढाल के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर में बैठे किसान तान्हा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दो किसान घायल हो गए। किसान उसी वक्त वहीं पर सड़क पर बैठ गए।

किसानों ने शव रखकर लगाया जाम

आक्रोशित किसानों ने करीब आठ घंटे तक दिल्ली हिसार मार्ग पर जाम लगाए रखा। बाद में भिवानी के उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य मौके पर पहुंचे और किसानों की मांग के अनुरुप हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही अपनी सिफारिश पंजाब सरकार को भेजे जाने का भी भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद ही किसान जाम खोलने को राजी हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। उधर, जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। जिला प्रशासन ने मुंढाल व हांसी जाने वाले सभी मार्गो पर पुलिस बल तैनात कर दिया। मुंढाल जाने वाले वाहनों को हांसी की तरफ डायवर्ट करके निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+