Agriculture Bills के खिलाफ भड़के हरियाणा के किसान, आज करेंगे नैशनल हाईवे 3 घंटे तक जाम

अंबाला। किसानों से जुड़े बिल के लोकसभा में पारित होने के बाद जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। तो वहीं, विधेयक के विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसान सड़क पर उतर चुके है। लेकिन भारी विरोध के बावजूद केंद्र सरकार अपने कदम को पीछे खींचने के मूड में नहीं है। वहीं, किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (BKU) की हरियाणा इकाई ने ऐलान किया है कि वह राज्य के सभी प्रमुख हाईवे को रविवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक 3 घंटों तक के लिए ब्लॉक कर देंगे। किसान संगठन ने ये फैसला केंद्र सरकार द्वारा विरोध के बावजूद कृषि क्षेत्र के बिलों को वापस लेने से इंकार करने के बाद लिया है।

Recommended Video

    Agriculture Bill Pass होने पर Farmers का Protest, 24 सितंबर से Rail रोका आंदोलन | वनइंडिया हिंदी
    Haryana: Police deployment at Sadopur border in Ambala, in view of farmers protest

    भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान कर्जा मुक्ति को लेकर पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 तारीख को सभी किसान रोड जाम करेंगे। वहीं 25 सितंबर को पूरा देश बंद किया जाएगा। इस दौरान केंद्र एवं हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपील की कि किसान राष्ट्रीय राजमार्गों को ब्लॉक न करें, और एम्बुलेंस और अस्वस्थ लोगों को कोरोनो वायरस महामारी के कारण अस्पतालों तक जानें दें।

    उन्होंने ने कहा, 'किसानों को विरोध करने का अधिकार है। भारत एक स्वतंत्र देश है, यह संविधान में है। लेकिन कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं।' तो वहीं, किसानों के विरोध के मद्देनजर अंबाला में सदोपुर सीमा पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। अंबाला रेंज के आईजी वाई पूरन कुमार ने बताया कि जगह-जगह वैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। हमारे पास यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बस मौजूद हैं। दरअसल, 16 से 17 किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। जिसके देखते हुए ये व्यवस्था की गई है।

    इन रास्तों पर जानें से बचे, मिल सकता है जाम
    हरियाणा बीकेयू प्रमुख के अनुसार, यमुनानगर टोल प्लाजा, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड, कुरुक्षेत्र- पिहोवा रोड, कुरुक्षेत्र-किरमच रोड, अंबाला-हिसार रोड और शाहबाद-पंचकुला रोड पर ट्रैफिक रोकने की योजना बनाई गई है। बता दें कि सरकार के कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब समेत कई राज्यों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+