हरियाणा: बंदूक के दम पर दिनदहाड़े 5 नकाबपोशों ने PNB से लूटे 7 लाख रुपए, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
नई दिल्ली। हरियाणा के झज्जर में बुधवार को एक बैंक में दिन-दहाड़े 7 लाख की लूट की हुई है, बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया और सात लाख रुपए लूटने के बाद वो मौके से फरार हो गए , हालांकि बैंक में लगे CCTV फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है, तो वहीं, इस बारे में एसपी हिमांशु गर्ग ने दावा किया है कि जल्द की बदमाशों को पकड़कर कैश भी बरामद कर लिया जाएगा लेकिन दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक कल सुबह झज्जर जिले के मछरौली गांव के पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में 5 हथियारबंद नकाबपोश लोग दाखिल हुए। इन्होंने पहले बैंक के सिक्यॉरिटी गार्ड खो धक्का मारकर बंदूक छीन ली और उसके बाद बैंक के लोगों पर बंदूक तान दी, बैंक में लगे CCTV फूटेज से साफ दिख रहा है कि वो किस तरह से लोगों को डरा रहे थे और कैश लूटने के बाद वे एक बैग में लूट की रकम भरकर आराम से फरार हो जाते हैं। फिलहाल झज्जर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ घटनाक्रम
मालूम हो कि इससे पहले हरियाणा के जींद जिले में ही पंजाब नेशनल बैंक से 20 लाख रुपए की चोरी की घटना सामने आई थी, इस चोरी को एक 11 साल के लड़के ने अंजाम दिया था, वो भी चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था तो वहीं पिछले महीने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान से 35 लाख रुपए का सोना और 40 हजार रुपए कैश लूट लिया था, बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया था, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और उसने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थी।












Click it and Unblock the Notifications