थप्पड़ कांड: बीजेपी नेता और TikTok स्टार सोनाली फोगाट बोलीं, '...तो दूसरी बार भी चप्पलों से पीटूंगी'
हिसार। टिकटॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता सोनाली फोगाट द्वार अनाज मंड़ी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोनाली फोगाट का वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा में बवाल मचा गया है। पूरे प्रदेश में मंडी कर्मचारी, सोनाली की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। वहीं, दूसरी ओर सोनाली इस घटना को महिला के सम्मान से जोड़कर मामले को अलग मोड़ देने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान सोनाली ने मीडियो से बात करते हुए कहा, 'उनके साथ अगर कोई अभद्र व्यवहार करेगा तो वह उसे दूसरी बार भी थप्पड़े से पीटेगीं।'

सोनाली फोगाट ने विवाद बढ़ने के बाद दी थी सफाई
सोनाली फोगाट ने हरियाणा के हिसार के बालसमंद में अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह की थप्पड़ों और चप्पलों के साथ पिटाई कर दी थी। बीजेपी नेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विवाद बढ़ने के बाद टिकटॉक स्टार और बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वो अपने इलाके आदमपुर के किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी में गई थीं। वहां पर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी को उन्होंने मंडी में बुलाया और उन्हें तमाम जानकारी दी कि किसानों को अनाज की बिक्री में क्या समस्याएं आ रही हैं। मैंने यह भी कहा था कि मंडी में किसानों की फसल को बरसात से बचाने के लिए शेड होने चाहिए।'

सचिव पर लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं बताने पर मार्केट कमेटी के सचिव ने उनको अपशब्द कहे और बदतमीजी की। सोनाली फोगाट ने बताया कि उनको मार्केट कमेटी के सचिव ने गालियां भी दी। इसके बाद सोनाली फोगाट ने सचिव को सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई की। साथ ही उसे यह अहसास कराया कि महिलाओं का सम्मान करना कितना जरूरी है। वहीं, दूसरी ओर मंडी सचिव सुल्तान सिंह का कहना है कि जब उनको पता चला कि सोनाली फोगाट मार्केट कमेटी के दफ्तर और मंडी में आई हुई हैं, तो उन्होंने जाकर उनको अटेंड किया। साथ ही जो-जो बातें सोनाली फोगाट ने कही, उन सबको नोट किया और जल्द से जल्द समस्याएं निपटाने का भरोसा दिया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज की FIR
एसपी गंगाराम पूनिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की शिकायत पर सोनाली फोगाट व उनके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 332, 353, 186 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं सोनाली फोगाट की शिकायत पर सुल्तान सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

'अभद्र व्यवहार करेगा तो पीटूंगी'
सोनाली ने कहा, 'महिलाओं के बारे में गलत टिप्पणियां करना सही है? जो महिलाएं बाहर निकलती हैं तो क्या उन्हें बेइज्जत करने का अधिकार है? मैं एक नेता बाद में हूं, पहले एक महिला हूं। मेरे साथ कोई इस तरह से अभद्र व्यवहार करेगा तो मैं उसे दूसरी बार चप्पलों से पीटूंगी।'
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications