Strait Of Hormuz खुलते ही ग्लोबल मार्केट में लौटी रौनक! कितना गिरा कच्चा तेल? शेयर बाजार में जश्न

Strait of Hormuz Open: ईरान ने कमर्शियल जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोल दिया गया है। ईरान के इस ऐलान के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10% की बड़ी गिरावट आई है। अमेरिका के साथ युद्ध विराम की अवधि तक इस समुद्री मार्ग को खुला रखने के फैसले ने तेल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा दिया है।

ईरान के इस बड़े कदम के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों का मानक माने जाने वाला ब्रेंट क्रूड 10.73% गिरकर $88.73 प्रति औंस पर आ गया है।

पिछले डेढ़ महीने में सबसे बड़ी राहत

वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमतों में 10.82% की गिरावट देखी गई, जिससे यह $84.44 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले डेढ़ महीने में तेल की कीमतों में यह सबसे बड़ी राहत है, क्योंकि मध्य पूर्व में युद्ध के कारण कीमतें लगातार बढ़ रही थीं।

crude oil

दुनिया के कच्चे तेल और गैस की कुल सप्लाई का 20% हिस्सा इसी होर्मुज समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। इसे 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान ने बंद कर दिया था। बाजार के जानकारों को डर था कि यदि यह रास्ता बंद रहा तो तेल की कीमतें $150 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्री के बयान के बाद अब स्थिति संभल गई है।

अब किस नियम पर काम करेगा होर्मुज?

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 'लेबनान में शांति समझौते के तहत, सभी व्यापारी जहाजों के लिए होर्मुज का रास्ता पूरी तरह से खोला जा रहा है। यह समुद्री मार्ग ईरान के पोर्ट्स और समुद्री संगठन के नियमों के अनुसार काम करेगा।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए लिखा', 'ईरान ने अभी ऐलान किया है कि होर्मुज का रास्ता पूरी तरह खुला है और जहाजों के आने-जाने के लिए तैयार है। धन्यवाद!' हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ किया कि जब तक ईरान के साथ पूरी डील नहीं हो जाती, अमेरिकी नौसेना की पहरेदारी जारी रहेगी।

इजरायल-लेबनान शांति समझौते का असर
राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्ध विराम की घोषणा की है। ईरान के साथ तनाव कम करने की कोशिशों के तहत यह समझौता बहुत अहम है। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से फोन पर सकारात्मक बात की है और वे जल्द ही व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं।

US-India Politics: PM मोदी और आसिम मुनीर के बीच क्या बैलेंस तलाश रहे ट्रंप? ईरान युद्ध के बाद बैकफुट पर US
US-India Politics: PM मोदी और आसिम मुनीर के बीच क्या बैलेंस तलाश रहे ट्रंप? ईरान युद्ध के बाद बैकफुट पर US

शेयर बाजार में रौनक

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री रास्ता खुलने और शांति समझौते की खबर से शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखी गई:

  • Dow Jones (डाउ जोंस): यह अमेरिका की 30 सबसे बड़ी और पुरानी कंपनियों का इंडेक्स है। यह 210.1 अंक की बढ़त के साथ 48,788.81 पर खुला।
  • S&P 500: यह अमेरिका की 500 सबसे बड़ी कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाता है। यह 33.3 अंक चढ़कर 7,074.55 पर पहुंच गया।
  • Nasdaq (नैस्डैक): इसमें ज्यादातर एप्पल और गूगल जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हैं। इसमें 235.3 अंकों की बड़ी उछाल देखी गई और यह 24,338.009 पर रहा।
  • Russell 2000 (रसेल 2000): छोटे और मध्यम स्तर के कारोबार वाली कंपनियों के इस इंडेक्स ने युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार अपना सबसे ऊंचा स्तर (Record High) छुआ और यह 1.3% ऊपर रहा।
Iran War Update: 49 दिन बाद खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान ने किया ऐलान, कैसे बनी बात?
Iran War Update: 49 दिन बाद खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान ने किया ऐलान, कैसे बनी बात?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+