Delimitation Bill: 'आज पीएम मोदी के अहंकार की हार हुई', 131वें संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले केजरीवाल
Delimitation Bill: संसद के तीन दिवसीय विशेष के दौरान महिला आरक्षण 131वें संशोधन बिल को पास नहीं कराया जा सका, दो दिन की लंबी बहस के बाद आज शाम इस पर वोटिंग कराई गई लेकिन ये दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया।
मतदान में हिस्सा लेने वाले 528 सदस्यों में से 298 ने बिल का समर्थन किया जबकि 230 ने इसके विरोध में वोटिंग की आपको बता दें कि बिल को पास कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।

वोटिंग के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जानकारी देते हुए बताया, 'संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका, क्योंकि सदन में मतदान के दौरान इसे दो-तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं हुआ।'
मालूम हो कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 उन संशोधनों से संबंधित था जिसमें लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 की जानी थीं। इसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सीटें प्रस्तावित थीं।
इस बिल के फेल होने पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'संसद में डिलिमिटेशन बिल फेल हुआ ,मोदी जी के अहंकार की हार हुई, मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू।'
आपको बता दें कि लोकसभा में संविधान संशोधन बिल के गिर जाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने स्पीकर ओम बिरला से गुज़ारिश की कि वे डीलिमिटेशन बिल, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026 पर आगे ना बढ़ें।













Click it and Unblock the Notifications