UP में सरकारी नौकरी का मौका! 209 पदों पर भर्ती, 19 जून से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, कितनी होगी सैलरी?

UPSSSC Constable Instructor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। UPSSSC ने हवलदार प्रशिक्षक (Constable Instructor) के 209 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होमगार्ड मुख्यालय, लखनऊ के तहत हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 209 पद भरे जाएंगे।

UPSSSC Constable Instructor Recruitment 2026

कितने पदों पर भर्ती निकली है?

इस भर्ती के तहत हवलदार प्रशिक्षक के कुल 209 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद होमगार्ड विभाग के अंतर्गत आते हैं।

आवेदन कब से शुरू होंगे और आखिरी तारीख क्या है?

  • आवेदन शुरू: 19 जून 2026
  • अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026
  • फॉर्म में संशोधन की आखिरी तारीख: 16 जुलाई 2026

कौन उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है
  • अवैतनिक विभागीय कर्मचारियों के लिए हाईस्कूल पास योग्यता मान्य है

आयु सीमा क्या तय की गई है?

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

क्या PET 2025 स्कोर जरूरी है?
हां, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।इसी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कैंसर को चुनौती, मौत से जंग, आरव ने CBSE एग्जाम में 94 प्रतिशत अंक लाकर गाड़े सफलता के झंडे
कैंसर को चुनौती, मौत से जंग, आरव ने CBSE एग्जाम में 94 प्रतिशत अंक लाकर गाड़े सफलता के झंडे

हवलदार प्रशिक्षक को कितना वेतन मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के तहत:

  • न्यूनतम वेतन: ₹21,700
  • अधिकतम वेतन: ₹69,100 प्रति माह

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
सभी उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क देना होगा, जो ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। UPSSSC की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है, जो पुलिस या होमगार्ड विभाग में ट्रेनिंग से जुड़ी नौकरी करना चाहते हैं। PET स्कोर रखने वाले अभ्यर्थियों को इस मौके का फायदा जरूर उठाना चाहिए।

छुट्टियों में स्कूल बुलाया तो खैर नहीं! समर क्लासेज चलाने वालों को सरकार ने दी वार्निंग, होगी कार्रवाई
छुट्टियों में स्कूल बुलाया तो खैर नहीं! समर क्लासेज चलाने वालों को सरकार ने दी वार्निंग, होगी कार्रवाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+