Petrol Diesel Price: सीजफायर के बाद सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? होर्मुज खुलते ही कीमतों में गिरावट

Petrol Diesel Price: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद अब इजरायल और लेबनान (हिज्बुल्लाह) के बीच भी सीजफायर पर बात बन गई है। जिसके बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का ऐलान कर दिया है। जैसे ही होर्मुज को खोलने की खबर बाहर आई इसका सीधा असर कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल समेत बाकी के फ्यूल पर पड़ने लगा है।

लेबनान का कितना हुआ नुकसान?

यह सीजफायर ऐसे समय आया है जब इज़राइल और दक्षिणी लेबनान में एक्टिव हिज़बुल्लाह के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक हिंसक संघर्ष जारी रहा। इस दौरान लेबनान में लगभग 2,200 लोगों की मौत हुई, जिनमें से ज्यादातर नागरिक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मौतों का बड़ा कारण इज़राइली एयरस्ट्राइक रहे, जिन्होंने कई रिहायशी इलाकों को भी प्रभावित किया।

Petrol Diesel Price

इज़राइल का रुख सख्त, ऑपरेशन जारी रहेगा

सीजफायर के बावजूद Israel Katz ने साफ कर दिया है कि दक्षिणी लेबनान में हिज़बुल्लाह को कमजोर करने और हथियार गिराने पर मजबूर करेंगे। उन्होंने कहा कि इज़राइली सेना अपने कब्जे वाले इलाकों में बनी रहेगी और मिशन का मुख्य उद्देश्य नहीं बदलेगा। यानी, यह सीजफायर पूरी तरह शांति नहीं, बल्कि एक अस्थायी ब्रेक माना जा रहा है।

Iran War Update: 49 दिन बाद खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान ने किया ऐलान, कैसे बनी बात?
Iran War Update: 49 दिन बाद खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान ने किया ऐलान, कैसे बनी बात?

पिछले 2-3 हफ्तों में क्या हुआ?

पिछले 2-3 हफ्तों में हालात काफी तनावपूर्ण रहे। सीमा पर लगातार रॉकेट हमले, एयरस्ट्राइक और जवाबी कार्रवाई होती रही। Hezbollah की तरफ से इज़राइल के उत्तरी इलाकों पर हमले हुए, जबकि इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों को निशाना बनाया। इस बढ़ते तनवा ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता पैदा कर दी थी।

तेल की कीमतों में कितनी गिरावट?

इस सीजफायर का असर ग्लोबल मार्केट पर भी साफ दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कई देशों को राहत मिली है। खासकर वे देश जो तेल आयात पर निर्भर हैं, उनके लिए यह एक पॉजिटिव संकेत है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल समेत दूसरे फ्यूल भी सस्ते हो सकते हैं।

Pakistan: Unknown गनमैन पर लाहौर पुलिस ने की FIR, फिर मामला क्यों कर दिया सील? कितने मिले सुराग?
Pakistan: Unknown गनमैन पर लाहौर पुलिस ने की FIR, फिर मामला क्यों कर दिया सील? कितने मिले सुराग?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, सप्लाई सामान्य

इसी बीच Abbas Araghchi और अमेरिकी प्रशासन की ओर से यह भी पुष्टि की गई कि Strait of Hormuz पूरी तरह खुला है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट्स में से एक है। इसके खुले रहने से ग्लोबल सप्लाई चेन स्थिर बनी हुई है और बड़े आर्थिक संकट का खतरा टल गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+