Aaj Ka Match Kon Jeeta 17 April: गुजरात टाइटंस vs केकेआर, कौन बना मुकाबले का हीरो
Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने जीत दर्ज कर ली।
ओपनिंग करने आए टिम साइफर्ट ने 19 रन बनाए, लेकिन कप्तान रहाणे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने तेजी से 8 रन जरूर बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। शुरुआती झटकों के बाद टीम दबाव में नजर आ रही थी।

ऐसे में कैमरून ग्रीन ने जिम्मेदारी संभाली और 55 गेंदों में 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ग्रीन को रोवमैन पॉवेल का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 27 रन बनाए। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
निचले क्रम में रामदीप सिंह ने 17 रन बनाकर तेज योगदान दिया, जबकि कार्तिक त्यागी ने भी 6 रन जोड़कर स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि, रिंकू सिंह और सुनील नरेन जैसे बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके।
गुजरात की गेंदबाजी की बात करें तो कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा प्रभाव डाला और 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वहीं मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने भी 2-2 विकेट निकालकर केकेआर को 200 के पार जाने से रोका।
जवाब में खेलते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रनों की भागीदारी की। इसके बाद सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हो गए। यहां बैटिंग करने के लिए आए जोस बटलर ने 15 गेंदों में तूफानी 25 रन जड़े।
उधर शुभमन गिल एक छोर पर खड़े होकर रन बनाते चले गए। वह फिफ्टी जड़कर खेलते हुए टीम को आगे लेकर जा रहे थे। इस बीच वॉशिंगटन सुंदर 13 रन बना चलते बने। अंतिम ओवरों में गिल भी 50 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अपना काम कर गए। उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के आए। अंत में शाहरुख़ खान ने नाबाद 3 और राहुल तेवतिया ने नाबाद 7 रन बनाकर गुजरात को दो गेंद शेष रहते 5 विकेट से मैच में जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications