मुस्लिम समाज ने बरसाए भगवान परशुराम के चल समारोह पर फूल

ग्वालियर मे देखने को मिली हिन्दू मुस्लिम एकता, भगवान परशुराम के चल समारोह पर मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल।

ग्वालियर, 23 मई। ग्वालियर में रविवार को हिन्दू मुस्लिम एकता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। यहां दौलत गंज इलाके मे आयोजित किए गए भगवान परशुराम चल समारोह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा फूल बरसाए गए। मुस्लिम समुदाय द्वारा भगवान परशुराम के चल समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया गया।

muslim
एक तरफ जहां प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से धर्म को लेकर हिन्दू मुस्लिम के बीच तनाव और हिंसा की खबरें देके को मिली हैं वहीं ग्वालियर में इसके बिलकुल उलट तस्वीर सामने आई है। ग्वालियर में रविवार की शाम को भगवान परशुराम का चल समारोह आयोजित किया गया था। इस चल समारोह की खास बात यह रही कि चल समारोह पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
chal samaroh

मुस्लिम भाईयों ने लगाए जय जय परशुराम के नारे
ग्वालियर में आयोजित भगवान परशुराम चल समारोह के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा न केवल चल समारोह पर पुष्प वर्षा की गई बल्कि मुस्लिम भाईयों द्वारा जय जय परशुराम के नारे भी लगाए गए। मुस्लिम भाईयों द्वारा हिन्दू भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आयोजन में भाग लिया गया।
भाईचारा की भावना के साथ रहने का दिया संदेश
भगवान परशुराम के चल समारोह पर पुष्प वर्षा करने वाले इव्राहिम पठान ने बताया कि इस तरह के कार्क्रम से वे सभी को ये संदेश देना चाहते है कि सभी लोग भाईचारे के साथ रहें और एक दूसरे के त्योहारों का स्वागत करें। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी आगे भी मिलजुल रहें और सभी एक दूसरे के त्यौहारों का स्वागत करें।
कहीं हनुमान चालीसा तो कहीं लाउड स्पीकर के विवाद ने बढ़ा दी दूरियां
देश के अलग अलग हिस्सों से हिन्दू मुस्लिम धर्म से जुड़े रोज नए नए विवाद निकल कर सामने आ रहे हैं। मस्जिदों मे भगवान खोजे जा रहे हैं तो कहीं लाउड स्पीकर की आवाज में धर्म खोजा जा रहा है। इन विवादों से ताज महल औक कुतुब मीनार जैसीं ईमारतें भी अछूती नहीं रही है। ऐसे मे ग्वालियर की ये तस्वीर काफी सुकूनभरी है, जो सभी धर्मों के लिए प्रेम का संदेश लेकर आई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+