Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat Polls 2022: कांग्रेस के अहमद पटेल की बेटी मुमताज ने पिता के बाद क्‍यों नहीं लड़ा गुजरात चुनाव?

कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव क्‍यों नहीं लड़ी इस पर बात करते हुए कहा मैं अभी लोगों को और क्षेत्र को समझ रही हूं। लोकसभा चुनाव 2024 में भरुच सीट से लड़ने की संभावना जताई।

Gujarat Elections 2022: गुजरात में प्रमुख विपक्षी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत दिग्गज नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने पहले चरण के मतदान में जमकर प्रचार किया। वहीं गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान मुमताज पटेल ने अपेन मताधिकार का प्रयोग करते हुए भरूच के अंकलेश्वर में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। ऐसा क्‍या हुआ वो इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव क्‍यों नहीं लड़ी?इसके साथ ही जानते हैं कि भविष्‍य में होने वाले चुनाव में क्‍या ऐसे ही चुनाव प्रचार करती रहेंगी या पिता की राह पर चलते हुए चुनाव भी लड़ेगी?

मुमताज पटेल क्‍यों नहीं लड़ी विधानसभा चुनाव ?

मुमताज पटेल क्‍यों नहीं लड़ी विधानसभा चुनाव ?

मुमताज पटेल ने अपने पिता की मौत के बाद इस साल विधानसभा चुनाव क्‍यों नहीं लड़ी जब पूछा गया तो दिग्गज कांग्रेसी नेता की बेटी मुमताज ने कहा समझने के लिए समय चाहिए और वह पहले चीजों का अवलोकन करना चाहेंगी। उन्‍होंने कहा फिलहाल, मैं चीजों को देखूंगी और समझूंगी। इसके बाद मैं जनता के बीच जाऊंगी और फिर चुनाव लड़ूगी।

अपने पिता की तरह अपने दम पर पांव जमाना चाहती हूं

अपने पिता की तरह अपने दम पर पांव जमाना चाहती हूं

मुमताज पटेल ने कहा मैं अहमद पटेल की बेटी हूं इस बात पर मुझे गर्व हैं लेकिन मैं राजनीति में अपने पिता की तरह अपने दम और अपनी काबलियत पर पांव जमाना चाहती हूं।

क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी

क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी

राजनीति में अपने भविष्‍य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि वो अभी जनता के बीच जा रही हैं और सारे हालात को समझ रही हैं। क्‍या कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ेगी? इसके जवाब में मुमताज ने विश्वास जताया कि कांग्रेस भरूच में अंकलेश्वर सीट पर वो दावा कर सकती हैं।

राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं

राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं

गौरतलब है कि मुमताज पटेल अहमद पटेल की बेटी हैं जो कांग्रेस और गांधी परिवार के सबसे करीबी नेताओं में से एक थे।1985 में राजीव गांधी ने उन्‍हें अपना सचिव बनाया था। साल 2014 तक अहमद पटेल कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक है। विदेश में पढ़ाई पूरी करने वाली मुमताज पटेल ने मीडिया को दिए गए इंटरव्‍यू में बताया था कि वो अपने पिता के कहने पर वो अपने भरूच आईं थी। उन्‍होंने बताया कि उनका बचपन भरुच में दादी के साथ बीता है। पापा की बीमारी के समय मुमताज भरूच आईं और परिवार का ट्रस्‍ट संभालने लगी और अब पिता के दिखाए रास्‍ते पर चलते हुए राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+