morbi bridge Collapse: ओवरब्रिज बनाने वाली एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अब तक 132 शव बरामद

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने एक ओवरब्रिज के गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। ओवरब्रिज गिरने की वजह से 200 से अधिक लोग नदी में गिर गए। जिसकी वजह से 132 लोगों की मौत हो गई। 177 लोगों का अबतक सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि 19 का इलाज जारी है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। मामले में मोबरी बी डिवीजन पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाशभाई देकावड़िया की तरफ से पुल के रखरखाव और एमजीएमटी एजेंसियों के खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) और 114 (अपराध होने पर उपस्थित होने वाला) भारतीय दंड संहिता की तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे से 43 साल पुराना कैसा जख्म हरा हुआ ? | Gujarat | वनइंडिया हिंदी
    morabi incident

    प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    जिला प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर (02822243300) भी जारी किया गया है। वहीं, घायलों को समय पर इलाज मिल सके इसके लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। रेस्क्यू में लगे अधिकारियों के मुताबिक नदी में गिरे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन पानी के मटमैले होने वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कत भी आ रही है। साथ ही अधिकारियों ने कई शवों के पुल के नीचे फंसे होने का भी दावा किया है।

    केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवड़िया दौरे पर हैं। उन्होंने इस हादसे को लेकर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। बचाव कार्य में NDRF, सेना और वायुसेना की टीमें लगी हुई हैं। लोगों को दिक्कतें न हो इस बात का ध्यान दिया जा रहा है।

    वीकेंड पर पिकनिक मनाने जाते हैं लोग
    मोरबी में मच्छु नदी पर बने इस ओवरब्रिज पर लोग वीकेंड और छुट्टी के दिनों पर घूमने के लिए जाते हैं। जिस वक्त ओवरब्रिज गिरा उस दिन रविवार था। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए गए थे। यही वजह थी वहां पर इतने ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे।

    ये भी पढ़ें- 'बड़ा हैवी ड्राइवर है', फुट ओवरब्रिज पर दौड़ाने लगा ऑटो, अब ढूंढ रही पुलिस, देखें VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+