'बड़ा हैवी ड्राइवर है', फुट ओवरब्रिज पर दौड़ाने लगा ऑटो, अब ढूंढ रही पुलिस, देखें VIDEO
नई दिल्ली, 20 अगस्त: हाईवे पर दौड़ते वाहनों की नजर से अगर एक भी कट छूट जाता है तो समझो फिर कई किलोमीटर की चली जाती है। फिर आगे अगला कट कितने देर बाद मिले, कुछ भी नहीं कहा जाता। ऐसे में यूटर्न लेकर वापस आना बहुत तकलीफ से भरा होता है, लेकिन यूटर्न लेते का तोड़ एक ऑटो रिक्शावाले ने निकाल लिया, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऑटो ड्राइवर ने नेशनल हाईवे पर यूटर्न लेने के बजाए अपने ऑटो को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ा दिया और फिर जो किया, वो लोगों को दंग कर देने वाला है।

फुट ओवरब्रिज पर अब दौड़ने लगे ऑटो
हाईवे पर बनने वाले फुट ओवरब्रिज लोगों को पैदल रास्ता पार करने के लिए होते हैं, ताकि सड़कों पर सरपट दौड़ते वाहनों से बचकर लोग सुरक्षित दूसरी तरफ जा सकें। फुटओवर ब्रिज से पैदल चलने वाले यात्रियों को सुविधा देता है, साथ ही हाईवे पर हादसे से भी बचा जाता है, लेकिन महाराष्ट्र से इस फुटओवरब्रिज का अलग ही यूज किया गया है। ऑटोवाला अपने रिक्शे को सड़क की जगह फुटओवरब्रिज पर चढ़ा दिया और फिर वहां से उतारकर यूटर्न लिया।

महाराष्ट्र के पालघर का बताया जा रहा वीडियो
अब तक आपने ऑटो को सड़कों पर दौड़ते देखा होगा, लेकिन अब यही ऑटो फुटओवरब्रिज पर भी सरपट दौड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार की बताई जा रही है, जहां एक ऑटो वाले ने मुंबई-इलाहाबाद हाईवे लेन को क्रॉस करने के लिए फुट ओवर ब्रिज पर अपना वाहन चढ़ा दिया। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जिस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

ऑटो चालक को पकड़ने की कोशिश जारी
वहीं इस घटना के बाद ऑटो चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फुटओवर ब्रिज के रैंप ऑटोरिक्शा दौड़ाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को रोड्स ऑफ मुंबई नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। फिलहाल पुलिस वीडियो देखकर ड्राइवर का पता लगाने के प्रयास में जुटे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए जमकर मजे
इस वीडियो को 19 अगस्त को ट्विटर पर पोस्ट किया गया था, जिसको देखने के बाद यूजर भी तरह-तरह से रिक्शन दे रहे है। किसी ने लिखा कि अब यही देखना बाकी रह गया तो किसी ने शख्स को हैवी ड्राइवर बता दिया। ज्यातर यूजर्स ने अपनी हैरानी जाहिर की है। आप भी देखिए फुट ओवर ब्रिज पर ऑटो के दौड़ने का वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications