VIDEO: पानी के तेज बहाव से गुजरात में स्कूल बस पलटी, स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें
गांधीनगर, 7 जुलाई: गुजरात में मंगलवार से ही तेज बारिश हो रही है। जिस वजह से कई जगहों पर जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। इस बीच जामनगर जिले में एक स्कूल बस पानी के तेज बहाव में फंस गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और वक्त रहते कई जिंदगियां बचा लीं। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक जामनगर के कलावाड़ में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इसके बाद पानी के तेज प्रवाह की वजह से एक स्कूल बस पलट गई। जिसमें कई लोग सवार थे। इसके कुछ ही देर बाद वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिर एक बड़ी रस्सी लाकर क्रेन को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
वहीं दूसरी ओर कच्छ में भी भारी बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। वहां की सड़कों पर पानी जमा होने से स्कूटी और अन्य वाहन डूब गए। साथ ही सड़कों पर घुटने तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में राहगीरों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही।
अभी जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक निम्न दबाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर पूरे राज्य में बना हुआ है। पाकिस्तान के दक्षिणी इलाकों पर संबंधित चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव भी गुजरात पर है। जिस वजह से अगले चार-पांच दिन राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होती रहेगी। फिलहाल मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications