मतदान के लिए युवक ने शादी का बदला समय, पारंपरिक पोशाक कुर्ता-पाजामा पहनकर पहुंचा वोट डालने
गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग आज जारी है। यहां पर मतदाताओं के बीच वोटिंग को लेकर जमकर रूझान देखने को मिल रहा है। मताधिकार का प्रयोग किया जा सके, इसलिए एक युवक ने अपनी शादी के समय को ही बदल दिया।
गुजरात में पहले चरण के तहत 89 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर सकें, इसलिए जरूरी काम छोड़कर भी पहले मतदान कर रहे हैं। वहीं, एक युवक ने मतदान के लिए अपनी शादी के समय को ही बदल दिया। मतदाता, प्रफुल्लभाई मोरे ने दावा किया कि उन्होंने अपनी शादी को पुनर्निर्धारित किया है, ताकि वह अपना वोट डाल सकें। मोरे ने गुजरात के ताप में मतदान किया। मतदान करने वह हल्दी से ढके पारंपरिक पोशाक कुर्ता-पाजामा पहने हुए पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी शादी महाराष्ट्र से होनी है।

मोरे ने सभी से वोट करने की कि अपील
वोट डालने के बाद मेंरे ने सभी मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं सभी से मतदान करने का आग्रह करता हूं। आप अपने अधिकार का प्रयोग करें। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी शादी सुबह होने वाली थी, लेकिन मैंने इसे शाम के लिए रिशेड्यूल किया है। हमें इसके लिए महाराष्ट्र जाना होगा।
शाम 5 बजे तक 2 करोड़ मतदाताओं के पहुंचने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मतदान समाप्त होने तक शाम 5 बजे तक दो करोड़ से अधिक मतदाताओं के मतदान केंद्रों पर पहुंचने की उम्मीद है। पहले चरण के चुनाव में गुजरात की 89 सीटों पर 78 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जबकि दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 93 सीटों पर मतदान होगा। जबकि रिजल्ट का ऐलान 5 दिसंबर को किया जाएगा।
राज्य में त्रिकोणीय होता दिख रहा है मामला
राज्य में भाजपा की सरकार है। लेकिन इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। भाजपा, कांग्रेस, आप सहित अन्य पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का भी रिजल्ट घोषित होगा। राज्य में एक चरण में नवंबर में मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ें- गुजरात के जंबूर में बसा है भारत का












Click it and Unblock the Notifications