DDU University: 43वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर "कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा" विषयक संगोष्ठी का आयोजन

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी विमेंस वेलफेयर एसोसिएशन व इन्टरनल कंप्लेंट कमेटी द्वारा "कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा" विषयक संगोष्ठी का संवाद भवन में आयोजन हुआ. इस संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की. मुख्य वक्ता डॉ.अमृता जयपुरियार एवं डॉ.अंशिका वर्मा, आईपीएस की उपस्थिति रही।

*पिंक बूथ बनाने एवं काउंसलिंग सेशन आयोजित करने की जरूरत*
अपने सम्बोधन में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा की संस्थाओं में महिला सुरक्षा और अधिक पुख्ता करने की जरुरत है. इस संदर्भ जीरो टोलरेन्स की नीति पर काम करना होगा. महिला सुरक्षा मामले में गठित संस्थानिक समितियों का विशेष महत्व है.

ddu

Gorakhpur News DDU University : बीए प्रवेश एससी, एसटी, ओबीसी संवर्ग की अगली सूची में प्रवेश 20 अगस्त को
उन्होंने महिला छात्रावासों में पिंक बूथ बनाने एवं काउंसलिंग सेशन आयोजित करने का सुझाव दिया.
*सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स से सुरक्षित रहने की सलाह*
डॉ. अमृता जयपुरियार समाज में महिलाओं के महत्व पर सम्बोधित किया. उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए नशा और मानसिक विकार को जिम्मेदार बताया. उन्होंने समाज में फैली अराजकता का मुख्य कारण सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स से भी छात्रों को सुरक्षित रहने की सलाह दी।

*विद्यार्थियों से किया संवाद*
अंशिका वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर ने अलग-अलग तरह के उत्पीड़न के बारे में बताया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन एवम साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने संगोष्ठी में मौजूद विद्यार्थियों से संवाद भी किया और उनकी शिकायतों को सुनकर समाधान करने की भी कोशिश की।
प्रो. नंदिता आई पी सिंह ने गुवा (GUWWA) की स्थापना और उसके कार्यों जानकारी दी. महिलाओं की सुरक्षा और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया।

प्रो.प्रज्ञा चतुर्वेदी ने ICC के गठन में यूजीसी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। महिला सुरक्षा, पुराने युग में उनकी सुरक्षा ,आईसीसी की कार्यप्रणाली के बारे में बताया. आईसीसी द्वारा शिकायत दर्ज होने पर काम करने के तरीके के बारे में बताया. कोई भी मानसिक शारीरिक उत्पीड़न से प्रभावित शिक्षक और छात्र शिकायत कर सकता है. शिकायत, घटना के 3 घंटे के अंदर ही करनी होती है.

Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले एसटीएफ की बड़ी करवाई, चार गिरफ्तार
कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना भदोरिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुनीता मुर्मू ने दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो हर्ष सिन्हा, प्रो सुधा यादव, प्रो सुषमा पांडेय, प्रो उषा सिंह, प्रो अनुभूति दुबे , प्रो दिव्या रानी सिंह, प्रो विनोद सिंह, डॉ गीता सिंह, डॉ कुसुम रावत, डॉ विस्मिता पालीवाल, डॉ कल्पना डॉ प्रीति गुप्ता, राज लक्ष्मी, एकता सोनकर और डॉ प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+