Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले एसटीएफ की बड़ी करवाई, चार गिरफ्तार
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एसटीएफ ने सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बड़ी करवाई की है। एसटीएफ ने बांसगांव कस्बे की निवासी महिला आरक्षी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, संदिग्धों के मोबाइल फोन में पांच अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक दिल्ली का रहने वाला है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम सभी से पूछताछ कर रही है।

Gorakhpur News: DDU University में इन विषयों में नियुक्ति लिए जानिए कितने सहायक आचार्यों ने दी परीक्षा
बांसगांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रावस्ती जिले में तैनात महिला आरक्षी के घर कुछ लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे हैं। इन लोगों ने कई अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती की परीक्षा पास कराने का भरोसा दिया है और रुपये मांग रहे हैं।
अधिकारियों को जानकारी हुई तो उनके निर्देश पर एसटीएफ गोरखपुर यूनिट की टीम ने महिला आरक्षी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि इसमें एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। वह अभ्यर्थियों से रुपये लेने गोरखपुर आया था।












Click it and Unblock the Notifications