Gorakhpur News DDU University : बीए प्रवेश एससी, एसटी, ओबीसी संवर्ग की अगली सूची में प्रवेश 20 अगस्त को

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बी.ए. प्रथम वर्ष में दिनांक 20 अगस्त को आरक्षित श्रेणी (एससी,एसटी एवं ओबीसी संवर्ग) के द्वितीय एवं तृतीय सूची से प्रवेश होगा।

प्रवेश समन्वयक प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि दिनाँक 20/08/2024 को बी.ए. प्रथम वर्ष में पूर्वाह्न 10 बजे से 12:30 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की मुख्य सूची से 66 अंक एवं अनुसूचित जाति (एससी) की मुख्य सूची से 62 अंक तक के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। अनुसूचित जनजाति (एसटी संवर्ग) के समस्त अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। अपराह्न 1 बजे से 3:30 बजे तक पिछड़ा वर्ग की मुख्य सूची से 62 अंक एवं अनुसूचित जाति की मुख्य सूची से 58 अंक तक के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।

ddu

Gorakhpur News: DDU University की कॉमर्स फैकल्टी ने हासिल किया महत्वपूर्ण पेटेंट, देखें पूरी डिटेल
10:00 से 3:30 बजे तक आरक्षित संवर्ग (ओबीसी, एससी एवं एसटी संवर्ग) के क्षैतिज आरक्षण (फ़्रीडम फाइटर, पीएच, वीएच, ईडीपी, केडब्ल्यूएस, केएम, सैनिक पाल्य,डब्ल्यूडीपी) के समस्त अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। इसी के साथ पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:30 बजे तक ईडब्ल्यूएस के समस्त अभ्यर्थियों का भी प्रवेश होगा।
*प्रवेश के पाँचवे दिन कुल 378 अभ्यर्थियों (GC-47, EWS-2 OBC-193, SC-119, ST-17) का प्रवेश हुआ।*
प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समाचार पत्रों में प्रवेश के अगले कटऑफ़ की नियमित जानकारी करते रहेंगे। रविवार और रक्षाबंधन के दिन कोई प्रवेश नहीं होगा।

समस्त अन्यर्थी अपने मूल अंक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अद्यतन जाति, आय इत्यादि अद्यतन प्रमाणपत्र साथ एक सेट फ़ोटोकॉपी अनिवार्य रूप से साथ लायेंगे।

प्रवेश के दौरान अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. कीर्ति पांडेय समेत प्रवेश समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। इस दौरान छात्रों की सुविधा के लिए डीएसडब्ल्यू का हेल्प डेस्क लगा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+