वल्गर Tweet करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं: सर्वे
न्यूयार्क। अक्सर सुना जाता है कि फलां महिला पर किसी पुरूष ने भद्दी और अश्लील टिप्पणी ट्विटर पर कर दी है लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा वल्गर कमेंट पुरूष ही करते हैं महिलाएं भी इस मामले में बहुत ज्यादा आगे हैं। ये खुलासा हुआ है नये शोध में जो कि किया है ब्रिटिश थिंकटैंक 'डेमोस' ने..
आईये जानते हैं इस शोध की खास बातें
- इस शोध के मुताबिक ट्विटर पर करीब इस समय दो लाख शब्द ऐसे हैं जो कि वल्गर श्रेणी में आते हैं।
- शोध के मुताबिक ट्विटर पर सबसे ज्यादा वल्गर चीजों जैसे कमेंट और फोटो की शिकार महिलाएं होती हैं।
- लेकिन अश्लील कमेंट करने वालों महिलाएं भी बहुतायत संख्या में हैं।
- ट्विटर के 6,500 उपयोगकर्ताओं को इस तरह के 10 हजार शब्दों को अक्सर झेलना पड़ता है।
- ट्विटर पर 'स्लट' तथा 'व्होअर' जैसे शब्द वल्गर श्रेणी में आते हैं।













Click it and Unblock the Notifications