ट्विटर पर खत्म होगी 140 कैरेक्टर की लिमिट
कैलिफोर्निया। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार सुबह को शुरुआती रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अब यूजर्स को कड़े नियमों में बांधकर रखने में इच्छुक नहीं है। इसी वजह से वह 140 कैरेक्टर में ही ट्वीट करने के अपने नियम को खत्म करने की ओर है।

क्या सोचती है कंपनी
कंपनी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि वह ट्विटर से जुड़ने वाले नए यूजर्स का स्वागत करती है। साथ ही अब आपके मीडिया अटैचमेंट्स जैसे फोटोग्राफ्स, ट्टिवर हैंडल्स आदि को 140 अक्षरों में नहीं शामिल करेगी।
लिंक के लिए 140 अक्षरों वाला नियम
हालांकि किसी न्यूज का लिंक या फिर दूसरे लिंक्स को 140 कैरेक्टर में गिना जाएगा। कंपनी ने इसके पीछे तर्क दिया है कि ट्विटर के कैरेक्टर को गिनने में और सहज बनाना है।
फोटोग्राफ्स और वीडियोज पर खत्म पाबंदी
लिंक से अलग फोटाग्राफ्स, वीडियोज, जीआईएफ, पोल और कोट ट्वीट्स में आपको कोई कैरेक्टर नहीं दिखता है। इसलिए इन मीडियाज को गिना नहीं जाएगा।
लेकिन इससे @रिप्लाई को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि ग्रुप में हो रही बातचीत के दौरान यूजर्स को ट्वीट में आसानी रहे।












Click it and Unblock the Notifications