Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vehicle fire: महंगी लग्जरी कारें भी क्यों हो रहीं आग की शिकार?

गाड़ियों में आग लगने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। इनमें मंहगी गाड़ियां भी शामिल हैं जिनकी कीमत करोड़ों रूपये में होती है।

What reasons to expensive luxury cars catching fire in india?

Vehicle fire: 30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक डिवाइडर से टकराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत की कार जलकर खाक हो गई थी। इस मौके पर पंत को काफी चोटें भी आई थी। इसके अलावा आये दिन भारत सहित विश्व के कई देशों में सड़क दुर्घटना में गाड़ियों के जलने की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े

13 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एक कार में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये थे। 12 दिसंबर 2022 को सूरत में एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 31 दिसंबर, 2022 को अलीगढ़ में रात कोहरे के कारण ईको कार कुएं से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई। इसमें चालक की जलकर मौत हो गई। नए वर्ष 2023 में भी मुरादाबाद में एक कपड़ा व्यापारी की कार में आग लग गई। हालांकि इसमें कपड़ा व्यापारी और उसका बेटा सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन कार जलकर खाक हो गई।

उससे पहले 5 दिसंबर 2022 को रीवा जिले में कार और ट्रक में टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी। हादसे में कार सवार सहित दो लोग जिंदा जल गये। वहीं 21 नवंबर 2022 को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कार में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी।

केंद्र सरकार के पास तजा आकंडे तो उपलब्ध नहीं है लेकिन NCRB के आंकड़ों के अनुसार भारत में 2020 में 313 ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें गाड़ियां जलकर राख हो गयी। इसमें 28 लोग घायल हुये जबकि 326 लोगों ने अपनी जान गवां दी। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 128 घटनाएं शामिल हैं, 222 लोगों की मौत हो गयी। वहीं अमेरिका में साल 2020 में कुल 173,000 वाहन आग की भेंट चढ़ गये।

महंगी गाडियां भी नहीं हैं सुरक्षित

Recommended Video

    Indian Railway: कोहरे की वजह से 300 से ज्यादा Train कैंसिल, Flights में भी देरी | वनइंडिया हिंदी

    25 अगस्त 2015 को दिल्ली में एक गैलार्डो लेम्बोर्गिनी में आग लग गयी थी। यह दुर्घटना तब घटित हुई जब यह मंहगी कार सर्विस स्टेशन से निकली ही थी। वहीं हैदराबाद में पोर्श 911 टर्बो (997) (Porsche 911 Turbo (997) में कार सड़क पर पानी होने के कारण अपना संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलकर खाक हो गयी।

    मुम्बई में व्यवसायी योहान पूनावाला की केयेन (Porsche Cayenne) में लोगों ने बोनट से धुएं को निकलते देखा, जैसे ही उन्होंने ड्राइवर को इसके बारे में बताया कार में आग लग गयी। हालांकि, ड्राइवर सुरक्षित बच गया। इसी प्रकार 2013 में मुंबई में Parx Supercar Show की परेड के दौरान एक Audi R8 Spyder में आग लग गयी थी और जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक कार एकदम राख बन चुकी थी। इससे पहले, 2006 में चेन्नई में Ferrari 360 Modena का जलना भी इसी तरह की घटना का एक उदाहरण है।

    वहीं दुनियाभर में इसमें टेस्ला (Tesla), पोर्श (Porsche), और मित्शुबिशि (Mitsubishi) जैसी बड़ी दिग्गज कंपनियों की कारों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही लग्जरी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Porsche Taycan EV के जलने की घटनाएं चीन और अमेरिका में सामने आ चुकी हैं।

    यही नहीं, मार्च 2022 में खबर आई कि जर्मन लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू (BMW) ने दुनिया भर में बेची गई 10 लाख से ज्यादा कारों को वापस मंगाया है। इन कारों के इंजन वेंटिलेशन सिस्टम में बड़ी खामी सामने आई थी, इसकी वजह से कार में आग लगने का खतरा था। BMW ने बताया कि अमेरिका में करीब 9.17 लाख सेडान और एसयूवी को रिकॉल किया गया। इसके अलावा कनाडा में 98 हजार और साउथ कोरिया में 18 हजार कारों को रिकॉल किया गया था।

    क्यों लगती है कार में आग

    कार को लंबे समय तक फिट रखने के लिए टाइम टू टाइम सर्विस कराना सबसे जरूरी है। कार विशेषज्ञों के अनुसार यदि आप अपनी गाड़ी का इस्तेमाल रेगुलर नहीं करते हैं तब भी आपको समय-समय पर कार की जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपकी कार पुरानी है तो सर्विस में बिल्कुल भी डिले नहीं करना चाहिए। कार की सर्विस समय पर नहीं करवाने से कार का मेंटिनेंस और बढ़ता है और कई बार पार्ट्स भी खराब हो जाते हैं, जिससे आपको कभी भी परेशानी हो सकती है। कई मौकों पर आग लगने का यह एक बड़ा कारण है।

    फ्यूल लीक होने से आग पकड़ना

    अक्सर दुर्घटना होने के बाद गाड़ी के फ्यूल टैंक में से पेट्रोल या डीजल लीक होकर बाहर आ जाता है और गर्म इंजिन या किसी स्पार्क के संपर्क में आते ही आग पकड़ लेता है। वहीं आजकल गाड़ियों में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और फोम का इस्तेमाल किया जाता हैं। साथ ही वायरिंग हार्नेस और कपड़े का मिश्रण भी आग लगने का एक प्रमुख कारण बन जाता है।

    CNG किट में लापरवाही

    कंपनियां अपनी गाड़ी की जरूरत के हिसाब से खुद कंपनी फिटेड CNG गाड़ियां बना रही हैं। वहीं किसी अनाधिकृत डीलर से सीएनजी किट लेना वाहन की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। ज्यादातर कारें जो फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ नहीं आती हैं, उसके लिए कुछ लोग बाहर से CNG किट लगवा लेते हैं। वहीं कई बार स्पॉर्क प्लग को सही से चेंज नहीं करवाते हैं, जिसके चलते कई बार शॉर्ट-सर्किट हो जाता है, जिससे CNG कार में आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

    अत्याधिक ऑटो एसेसरीज का इस्तेमाल

    कंपनी फिटेड एसेसरीज से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। हालांकि, फैशन के चलते लोग अपनी कार में जरुरत से ज्यादा एसेसरीज लगवा लेते हैं। गाड़ी में अतिरिक्त लाइट्स लगवाना भी हानिकारक हो सकता है। इसमें अलग से वायरिंग करनी पड़ती है, जिससे कार में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है।

    बैटरी भी बड़ी वजह बनकर आ रही सामने

    खराब बैटरी के कारण भी सड़क दुर्घटना में कार में आग लगने का जोखिम बना रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जनरल मोटर्स कंपनी ने LG द्वारा बनाई गई पाउच-टाइप लिथियम-आयन बैटरी सेल्स से आग लगने के जोखिम के कारण अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को वापस मंगवा लिया था। वहीं टेस्ला कंपनी जो अमेरिका में बेचे जाने वाले आधे से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करती है, उसने भी माना है कि प्रति अरब मील (per billion miles) की दूरी पर पांच कारों में आग लगने की पुष्टि हुई है। सितम्बर 2022 में एक खबर आई कि चीन में हर दिन सात इलेक्ट्रिक कारों में आग लग जाती है।

    यह भी पढ़ें: Electric Vehicle बन रहे लोगों की पसंद, जानें मार्केट से लेकर फायदे और नुकसान के बारे में

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+