Temples in Goa: क्या आपने गोवा के भव्य मंदिरों के दर्शन किए हैं?
गोवा की एक छवि प्रसिद्द है। लोग यहां सिर्फ मौजमस्ती, पीने-पिलाने, नाच-गाने के लिए आते हैं। पर गोवा में भव्य, प्राचीन सिध्दपीठ मंदिर भी हैं, ये अधिकांश पर्यटकों को नहीं मालूम।
Temples in Goa: "गोवा में मंदिर दर्शन! मैंने तो आज तक कभी नहीं सुना।" बड़ी हैरत से हमारी बेटी ने अपनी मां से कहा। साथ ही उसने कहा, "कोई मंदिर देखने गोवा थोड़े ही जाता है?" उसकी अचरज से भरी आवाज़ सुनकर लगा कि उसका बस चले तो वह हमसे पूछे कि "सब ठीक ठाक है ना?" क्योंकि प्रचलित बात तो यही है कि जो गोवा आकर मंदिर की बात करे तो लोग आमतौर पर यही मानेंगे कि उसके दिमाग का कोई पेच हिल गया है।

हुआ यों कि हम एक विवाह में भाग लेने गोवा गये थे। आजकल दूर जाकर विवाह करने का चलन बढ़ गया है। वर और वधू पक्ष एक जगह ही सगे संबंधियों और बंधु बांधवों को बुला लेते हैं। दो तीन दिन में विवाह के सभी कार्यक्रम संपन्न कर लिए जाते हैं। आजकल की भाषा में इसे 'डेस्टिनेशन वेडिंग' कहा जाता है।
हम भी एक मित्र की बिटिया के विवाह में भाग लेने गोवा पहुंचे और दक्षिण गोवा के एक रिसोर्ट में ठहरे थे। शादी के कार्यक्रम शाम में थे, और हमारे पास दो तीन घंटे का समय था। कमरे में बैठकर सुस्ताना हमारे स्वभाव में नहीं है। तो हमने यूँ ही होटल में पूछ लिया कि गोवा में कैसीनो, बार और समुद्र तट के अलावा क्या और भी कुछ देखने योग्य है? हम अधिक दूर जाना नहीं चाहते थे।

हमें बताया गया कि पास ही में एक भव्य मंदिर है। क्या हम जाना चाहेंगे? सच तो ये है कि बस हमने भी यूँ ही हां कह दिया। कुछ तो औपचारिकता और कुछ 'गोवा में मंदिर' के बारे में कौतूहल के कारण हम चल पड़े।
तब ये सोचा ही नहीं था कि हम कोई अलग अथवा अनूठी जगह देखने जा रहे हैं। आईटीसी होटल से कोई पंद्रह बीस मिनट की यात्रा के बाद जब हम अपनी टैक्सी से उतरे तो मंदिर की विशालता और भव्यता ने हमें सम्मोहित सा ही कर दिया। दीप स्तम्भ के पीछे ढलते सूरज की लालिमा से कत्थई सफ़ेद रंग का मंदिर अत्यंत गरिमापूर्ण लग रहा था। गोधूलि बेला के सूर्य भगवान की रक्ताभ किरणे मंदिर के शिखर को अद्भुत आभा दे रहीं थी।
ये महालसा नारायणी का मंदिर था। यहाँ भगवान विष्णु अपने मोहिनी रूप में विराजमान हैं। मंदिर का मंडप विशाल था और विधान से पूजा की व्यवस्था थी। कहीं कोई आपाधापी, भीड़भाड़ या मारामारी नहीं। सब कुछ शांत, व्यवस्थित और करीने से था। हमें मंदिर में बड़ी शांति मिली और जब हम अर्चना करके आये तो लगा कि एक नई ऊर्जा सी मिली है।

जियो के हमारे गोवा के सहकर्मी तौरप्पा लमानी ने हमारे प्रफुल्लित चेहरों को देखा तो मंदिर की कहानी बताई। उनके अनुसार जब पुर्तगालियों ने गोवा पर कब्ज़ा किया तो उन्होंने कई मंदिरों को ध्वस्त किया। दक्षिण गोवा आज भी घने जंगलों से भरा है। उन दिनों तो ये जंगल और भी गहन थे। तो विधर्मी पुर्तगालियों के अत्याचारों से बचने के लिए अपने भगवान की मूर्तियों को लेकर कुछ भक्त यहाँ भाग आये। कालांतर में भक्तों ने भव्य मंदिर का निर्माण किया।
हमारी उत्सुकता यह सुनकर कुछ और बढ़ गयी थी। इसलिए अगले दिन हम दक्षिण गोवा में ही दो और मंदिर देखने भी गये। ये थे कवलेम पोंडा में शांता दुर्गा मंदिर और और बांदौरा पोंडा में महालक्ष्मी मंदिर। शांतदुर्गा मंदिर के स्थापत्य पर पुर्तगाली छाप दिखाई दी। दोनों ही मंदिर विशाल और भव्य हैं। बड़े प्रांगण में सामाजिक समागनों जैसे विवाह आदि की व्यवस्था है। अंदर आराध्य के दर्शनों का भी बेहतर इंतज़ाम था।
खास बात ये कि इन सभी मंदिरों के बाहर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था कि आप दर्शन के लिए बहुत अधिक उघड़े परिधानों में नहीं आ सकते। लिखा था कि महिलाओं के लिए मिनी स्कर्ट, बिनबाजू के ऊपरी वस्त्र, नाभि दर्शना अधोवस्त्र और पुरुषों के लिए अत्यधिक कैज़ुअल परिधानों में मंदिर में आना मना है।
इस दिन दोपहर का समय हो गया था तो भूख भी लगी थी। हमने मंदिर की कैंटीन में भोजन प्रसाद लिया। सिर्फ सत्तर रुपये में भरपेट सात्विक भोजन मिलना आनंददायक था। खाना इतना स्वादिष्ट था कि हमें लगा कि सिर्फ इसी भोजन के लिए भी मंदिर जाया जा सकता था।
हमने और जानकारी ली तो पता चला कि गोवा में अन्य कई बड़े मंदिर भी हैं। तांबड़ी सुरला (गोवा बेंगलूर हाईवे) पर एक प्राचीन शिव मंदिर भी है। सप्तकोटेश्वर मंदिर, कामाक्षी मंदिर, मारुति मंदिर, मंगेशी मंदिर, चंद्रेश्वर भूतनाथ मंदिर और महादेव मंदिर। इनमें कई मंदिर तो अत्यंत प्राचीन है। अभी तक हम सुनते आये थे कि ब्रह्माजी का मंदिर सिर्फ राजस्थान के पुष्कर में है। पर यहाँ पता चला कि गोवा के वालोपी में भी ब्रह्माजी का एक मंदिर हैं।

ये तो रही बड़े बड़े मंदिरों की बात। जब हम अपने रिसोर्ट में सुबह सुबह नाश्ते के लिए निकले तो देखा कि एक कोने से भजन की मधुर आवाज़ आ रही है। नज़दीक गए तो देखा कि कोने में एक छोटा सा सुरम्य मंदिर था। यहां शिवलिंग, नंदी और साथ में गरुड़ की मूर्ति विराजमान थी। रामबहादुर नाम के एक भक्त पूजा कर रहे थे। पास ही के बेल के पेड़ से बिल्बपत्र तोड़कर हमें चढ़ाने के लिए दिए भी।
ये सब गोवा में देखना हमारे लिए बिलकुल नया अनुभव था। गोवा की एक छवि प्रसिद्द है। लोग यहाँ सिर्फ मौजमस्ती, पीने-पिलाने, नाच-गाने के लिए आते हैं। मनोहारी समुद्र तटों के अलावा पर्यटन के लिए पुर्तगाली स्थापत्य पर बने कई पुराने चर्च भी यहाँ मशहूर हैं। परन्तु इससे आगे गोवा का पर्यटन कभी नहीं गया। यह छवि शायद कुछ कारणों से प्रचलित की गयी होगी।
पर गोवा में भव्य, प्राचीन सिध्दपीठ मंदिर भी हैं ये अधिकांश पर्यटकों को नहीं मालूम। गोवा का ये रूप जो हमने देखा वह अनुपम और विलक्षण है। इन आध्यत्मिक रंगों के बिना गोवा पूरा नहीं होता। अगली बार गोवा जाएं तो इन रंगों को भी जरूर देखें।
यह भी पढ़ें: खुदाई के दौरान चर्च के नीचे से निकला भव्य मंदिर, विशालकाए दीवारें देख पुरातत्वविद हैरान
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications