Jean Carroll Case: 'मुझे धकेला फिर टाइट्स नीचे खींची’, ट्रंप पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कौन? होगा एक्शन?

Jean Carroll Case: अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने मशहूर कॉलमनिस्ट E. Jean Carroll के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है। इस कदम को लेकर अमेरिका में नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे डोनाल्ड ट्रंप के विरोधियों के खिलाफ की जा रही revenge politics यानी बदले की राजनीति बता रहे हैं। E. Jean Carroll वही महिला हैं जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न और रेप का आरोप लगाया था और बाद में उनके खिलाफ सिविल मुकदमे भी जीते थे।

82 साल की लेखिका पर क्या आरोप लगे हैं?

82 साल की E. Jean Carroll पर आरोप है कि उन्होंने 2022 में ट्रंप के खिलाफ चल रहे अपने सिविल मुकदमों के दौरान गवाही देते समय झूठ बोला था। DOJ के मुताबिक कैरोल ने अदालत में कहा था कि उन्हें अपनी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए बाहर से किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं मिली थी।

लेकिन कुछ महीनों बाद उनके वकीलों ने खुलासा किया कि LinkedIn के co-founder और अरबपति Reid Hoffman द्वारा फंड किए गए एक non-profit organization ने उनकी कुछ कानूनी फीस और अन्य खर्चों का भुगतान किया था। इसी खुलासे के बाद अब DOJ इस मामले की जांच कर रहा है।

ट्रंप के विरोधियों पर कार्रवाई के आरोप

इस जांच को लेकर अमेरिका में काफी विवाद हो रहा है। आलोचकों का कहना है कि ट्रंप का न्याय विभाग अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि E. Jean Carroll पर जांच शुरू होना सिर्फ एक कानूनी मामला नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी हो सकता है।

Delhi Gymkhana के बाद Mumbai के Breach Candy का नंबर? 1 Cr की मेंबरशिप, शशि थरूर को नहाते हुए निकाला था बाहर
Delhi Gymkhana के बाद Mumbai के Breach Candy का नंबर? 1 Cr की मेंबरशिप, शशि थरूर को नहाते हुए निकाला था बाहर

कौन हैं E. Jean Carroll?

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने से पहले ही E. Jean Carroll अमेरिकी पत्रकारिता जगत का बड़ा नाम थीं। उन्होंने 20 साल से ज्यादा समय तक 'Elle’ मैगजीन के लिए Ask E. Jean” नाम का लोकप्रिय सलाह कॉलम लिखा। उन्हें 1987 में मशहूर शो Saturday Night Live के लिए Emmy Award nomination भी मिला था। 1980 और 90 के दशक में E. Jean Carroll न्यूयॉर्क के ग्लैमरस मीडिया और सोशल सर्किट का जाना-पहचाना चेहरा थीं।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

E. Jean Carroll की शादी मशहूर ऑन-एयर पर्सनालिटी John Johnson से हुई थी। हालांकि दोनों का 1990 में तलाक हो गया। Outside मैगजीन की पूर्व editor Lisa Chase ने USA Today से बातचीत में कहा था-

“Literary journalism की दुनिया में वह एक 'player’ थीं, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। उस समय पुरुषों की मैगजीन में बहुत कम महिलाओं को काम मिलता था और वह उनमें से एक थीं।”

ट्रंप के खिलाफ दो केस और दोनों में जीत

E. Jean Carroll ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दायर किए थे और दोनों में उन्हें जीत मिली। लेखिका ने आरोप लगाया था कि 1996 में न्यूयॉर्क के एक स्टोर में ट्रंप ने उनके साथ बलात्कार किया था। यह आरोप कई साल बाद सार्वजनिक रूप से सामने आया।

Pakistan Bakra Eid: बकरे पर बवाल, इधर-उधर बेची खाल तो पीछे पड़ेगी मरियम की पुलिस, क्या है वजह?
Pakistan Bakra Eid: बकरे पर बवाल, इधर-उधर बेची खाल तो पीछे पड़ेगी मरियम की पुलिस, क्या है वजह?

किताब में किया था बड़ा खुलासा

2019 में E. Jean Carroll की किताब What Do We Need Men For? A Modest Proposal” का एक हिस्सा सार्वजनिक हुआ। इसी किताब में उन्होंने पहली बार विस्तार से बताया कि 1996 की वसंत ऋतु में न्यूयॉर्क के Bergdorf Goodman स्टोर के dressing room में क्या हुआ था। कैरोल के मुताबिक ट्रंप ने उनसे एक लड़की के लिए गिफ्ट चुनने में मदद मांगी थी। बातचीत और मजाक के बाद मामला अचानक गंभीर हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उन्हें dressing room की दीवार से धक्का देकर दबाया, उनकी tights नीचे खींचीं और उनके साथ जबरदस्ती की।

दोस्तों ने भी किया था समर्थन

किताब सामने आने के बाद E. Jean Carroll की दो दोस्तों ने New York Times को बताया था कि घटना के तुरंत बाद कैरोल ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी थी। इससे कैरोल के आरोपों को और ज्यादा चर्चा मिली और मामला राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया।

ट्रंप ने आरोपों को बताया झूठ

उस समय तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया था।ट्रंप ने कहा था कि E. Jean Carroll के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उन्होंने यह दावा भी किया कि वह कैरोल को जानते तक नहीं हैं।

तस्वीर को लेकर भी दिया था बयान

जब ट्रंप से एक मैगजीन में छपी अपनी और कैरोल की तस्वीर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोपों का मजाक उड़ाते हुए कहा- “मैं अपनी कोट पहने एक लाइन में खड़ा था। मुझे बख्श दो।” ट्रंप के इस बयान ने भी उस समय काफी विवाद पैदा किया था।

Crime News: “487 मर्दों को बेचा, 'डर्टी गेम' के नाम पर महिला से 7 साल का टॉर्चर, रूह कंपा देगी सच्चाई
Crime News: “487 मर्दों को बेचा, 'डर्टी गेम' के नाम पर महिला से 7 साल का टॉर्चर, रूह कंपा देगी सच्चाई

अब फिर सुर्खियों में आया पुराना मामला

अब DOJ की जांच शुरू होने के बाद यह पुराना मामला एक बार फिर अमेरिकी राजनीति और मीडिया में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। कुछ लोग इसे कानून के तहत सामान्य जांच बता रहे हैं, जबकि कई आलोचक इसे ट्रंप प्रशासन द्वारा अपने विरोधियों पर दबाव बनाने की कोशिश मान रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले पर अमेरिका में बहस तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह जांच राजनीतिक माहौल को और गर्म कर सकती है।

इस मामले पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+