जब मेल स्टूडेंट ने फीमेल टीचर से कहा, 'आज पढ़ाने की जिद न करो', वीडियो वायरल
'आज पढ़ाने की जिद न करो...' ट्वीटर पर एक यूजर द्वारा डाला गया यह वीडियो इतना बेहतरीन है कि आप भी अपने स्कूल के दिनों को याद किए बिना नहीं रुकेंगे।
नई दिल्ली। शायद हम में से कोई ही ऐसा होगा जिसे अपने कॉलेज के सुनहरे दिन याद ना आते होंगे, लाइफ के सबसे खुशनुमा-पलों में से एक होते हैं कॉलेज डेज, जिन्हें यादकर इंसान के चेहरे पर अलग सी रौनक और मधुर मुस्कान बिखर जाती है।
दोस्तों के साथ गप्पे लड़ाना, कैंटीन में चाय-समोसे खाना, वगैरह-वगैरह जैसी बातों को याद करके इंसान आज भी खुश हो जाता है। उस वक्त हमारी तरह आपके मन भी कई बार ये ख्याल आया होगा कि काश आज टीचर क्लास ना लें या टीचर बीमार हो जाए और उनका लेक्चर ना हो।
लेकिन हमारे ख्याल तो केवल ख्याल ही रह गए लेकिन पाकिस्तान के एक छात्र ने अपनी टीचर से ये बात 'आज जाने की जिद न करो...' गाने की तर्ज पर कही जिसे सुनने के बाद टीचर भी क्लास को भूल गईं। छात्र ने क्लास में गाया 'आज पढ़ाने की जिद न करो...' और ऐसा गाया जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है।
छात्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अगर आपने नहीं देखा तो समझिए आप ने अपने कॉलेज के दिनों को नहीं जिया...इसलिए इसे जरूर देखें...
ये मस्त वीडियो...













Click it and Unblock the Notifications