भोजपुरी एलबम में छाई सोनम गुप्ता की बेवफाई, देखें वीडियो
सोनम गुप्ता की बेवफाई से जुड़े गीतों के कारण कई भोजपुरी सिंगर्स इन दिनों सोशल मीडिया पर जलवे बिखेर रहे हैं।
नई दिल्ली। नोटबंदी के इस दौर में सोशल मीडिया पर जिस तरह से सोनम गुप्ता की बेवफाई ने...लोकप्रियता हासिल की है, वो सही मायने में काफी हैरतअंगेज है। किसी दिलजले आशिक की कलम से नोट पर लिखा गया...'सोनम गुप्ता बेवफा है'.. की वजह से आज काफी लोग इंटरनेट की दुनिया में नाम कमा रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे तो सुनिए...दरअसल सोनम गुप्ता की बेवफाई पर कई भोजपुरी गायकों ने कई गानेे रच डालेे हैंं, जो कि इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। भोजपुरी भाषा में गाए गए इन गानों को लोग यू ट्यूब पर काफी खूब पसंद कर रहे हैं और भारी संख्या में शेयर भी कर रहे है।
आपको जानकर अचरज होगा कि इन दिनों सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर अगर सबसे ज्यादा कोई वीडियो देखा तो वो है गायक रितेश मिश्रा का वीडियो। सोनम की बेवफाई पर गाए उनके गाने को एक हफ्ते में करीब सात लाख लोग देख चुके हैं तो वहीं इस तरह के कई गाने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं।
देखें वीडियो...













Click it and Unblock the Notifications