UP Police Encounters: छह सालों में यूपी में 10,713 एनकाउंटर, जानें किनकी हुई चर्चा

एक जमाने में मुंबई अंडरवर्ल्ड के खात्मे के लिए मुंबई पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किये थे। अब उत्तर प्रदेश पुलिस भी अपराधियों के खात्मे की उसी राह पर चल रही है।

report UP police encounters under yogi govt in uttar pradesh

UP Police Encounters: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तब से राज्य में कुल 10,713 मुठभेड़ें (एनकाउंटर) हुई हैं। वहीं इन मुठभेड़ों में 178 सूचीबद्ध अपराधियों को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया। उनमें से ज्यादातर की गिरफ्तारी पर 75,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ साल 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। फिलहाल उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है। इन आकड़ों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से राज्य की बागडोर संभाली, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारना उनकी प्राथमिकता बन गई है।

कुल कितनी गिरफ्तारियां

राज्यभर में पुलिस ने 20 मार्च 2017 और 6 मार्च 2023 के बीच हुई मुठभेड़ों में 23,069 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन मुठभेड़ों में 4,911 अपराधी घायल हुए। जबकि 13 पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जान गंवाई। लगभग 1,424 पुलिसकर्मियों को गोलियां भी लगीं।

यहां आपको दें कि यूपी पुलिस ने पांच लाख रुपये के नकद इनाम वाले दो अपराधियों, ढाई लाख रुपये के चार, दो लाख रुपये के दो, डेढ़ लाख रुपये के छह और एक लाख रुपये के नकद इनाम वाले 27 अपराधियों के साथ ही कई अन्य पर 75 हजार रुपये का इनाम रखा था। जिन्हें पिछले छह सालों में पुलिस द्वारा मार गिराया गया।

किस जिले में सबसे ज्यादा मुठभेड़

सबसे ज्यादा एनकाउंटर मेरठ जिले में हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 3,152 एनकाउंटर मेरठ पुलिस द्वारा किए गए। जिसमें 63 अपराधी मारे गए और 1,708 अपराधी घायल हुए। वहीं इसके बाद आगरा पुलिस ने 1,844 मुठभेड़ों को अंजाम दिया। मुठभेड़ के मामले में बरेली भी पीछे नहीं रहा। जिले में पिछले छह सालों में 1,497 मुठभेड़ें हुईं।

कुख्यात बलराज भाटी का ऐसे हुआ एनकाउंटर

अप्रैल 2018 में दिल्ली, हरियाणा और यूपी के लिए आतंक का दूसरा नाम बन चुके गैंगस्टर बलराज भाटी को भी यूपी और हरियाणा एटीएस के एक संयुक्त एनकाउंटर में नोएडा के सेक्टर 49 में मारा गया था। उस पर ₹2.5 लाख का इनाम था। उसे कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी का दायां हाथ माना जाता था। सुंदर भाटी जेल में है, लेकिन उसके गैंग को बलराज ही चला रहा था। बलराज पर 20 से अधिक मामले दर्ज थे।

रेहान एनकाउंटर

मई 2018 में मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस ने एक अपराधी, मुकीम कला गिरोह के रेहान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि रेहान के सिर ₹50,000 का इनाम था। पुलिस के मुताबिक रेहान के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित 15 मामले दर्ज थे।

कुख्यात शकील एनकाउंटर

11 अगस्त 2019 को संभल में मुठभेड़ के दौरान यूपी पुलिस ने ₹2.5 लाख का इनामी बदमाश ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान शकील के रूप में हुई थी, जो दो सिपाहियों की हत्याकर भागा था। मुठभेड़ के दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के दो सिपाहियों को भी गोली लगी थी।

उत्तर प्रदेश में चर्चित एनकाउंटर

यूपी एसटीएफ ने अक्टूबर 2021 खूंखार डकैत उदय भान यादव उर्फ गौरी यादव को मार गिराया। जिसका आतंक उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक फैला था। बीहड़ों में सक्रिय डकैत उदय भान यादव को चित्रकूट में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। यूपी और एमपी सरकार द्वारा उसपर ₹6 लाख का इनाम रखा गया था। उस पर डकैती और हत्या के प्रयास के लगभग 50 मामले दर्ज थे।

17 मामलों का वांटेड जब मारा गया

जनवरी 2022 में यूपी पुलिस की एसटीएफ ने गोंडा जिले में 48 साल के कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ बिजेंद्र सिंह उर्फ बीजी को एक एनकाउंटर मार गिराया। वह 17 मामलों में 'वांटेड' था और उस पर सूचना देने के लिए ₹50,000 का इनाम था। यूपी पुलिस ने बताया कि विजय सिंह के खिलाफ अंबेडकर नगर, गोरखपुर, अयोध्या और अमेठी जिले में हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में 17 मामले दर्ज थे।

2 लाख का इनामी हुआ ढेर

मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने 2 लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह को एक एनकाउंटर में मार गिराया। मनीष सिंह कई आपराधिक मामलों में शामिल था और कई हत्या के मामलों में आरोपी था। उसने अपने गिरोह के साथ बैंक से ₹59 लाख की लूट भी की थी।

उमेश पाल के हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया

6 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2005 में पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर गोली चलाने वाले विजय चौधरी जिसे उस्मान चौधरी के नाम से भी जाना था, उसको मुठभेड़ में मार गिराया।

एक समय में 2 एनकाउंटर

बुलंदशहर में नामी अपराधी आशीष और अब्दुल ने 3 नवंबर 2022 को ज्वैलरी की एक दुकान में घूस ज्वैलर अरविंद को गोली मारी और 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गये। पुलिस ने ठीक 2 महीनों बाद यानी 3 जनवरी 2023 को दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। ये दोनों एनकाउंटर 35 किलोमीटर की दूरी पर एक ही समय पर हुए। दोनों की बाइक को चेक पोस्ट पर रोका गया। दोनों ने बाइक रोकने के बजाय भागने की कोशिश की और दोनों मारे गए। यहां सवाल ये उठा कि आखिर दोनों को एक ही समय में एक ही तरह से कैसे मारा गया?

घेर कर पुलिसवालों ने मारा

Recommended Video

    Umesh Pal Case: सामने आया एक और CCTV फुटेज, Atiq के बेटे Asad होने का दावा | वनइंडिया हिंदी

    11 जनवरी 2023 को आगरा में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को मार गिराया गया। दरअसल 13 जुलाई 2022 को पेशी के दौरान विनय ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया और वहां से भाग निकला। पुलिस दिल्ली-मुंबई तक खोजती रही पर नहीं मिला। वहीं 11 जनवरी की सुबह मुखबिर से सूचना मिली। एसटीएफ ने घेर लिया। विनय ने फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में मारा गया। विनय के खिलाफ 50 मामले दर्ज थे।

    यह भी पढ़ें: UP Police: आखिर ठंडी क्यों पड़ गयी अतीक गैंग के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+