14 नवंबर को है चाचा नेहरू का जन्मदिन, चिल्ड्रंस डे पर ऐसे तैयार करें बेहतरीन भाषण
भारत में 14 नवंबर का दिन चिल्ड्रंस डे या बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और उनकी शिक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करना है।
नई दिल्ली, 13 नवंबर। भारत में 14 नवंबर का दिन चिल्ड्रंस डे या बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और उनकी शिक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करना है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का प्रतीक है। उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से जानते थे।

चाचा नेहरू ने बच्चों के लिए सर्वांगीण शिक्षा की वकालत की जो भविष्य में एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके। वह बच्चों को समाज की नींव मानते थे। नेहरू ने कहा था, 'आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा।' नेहरू भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने 15 अगस्त, 1947 की आधी रात को अपने प्रसिद्ध 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' भाषण के साथ भारत की स्वतंत्रता की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: 'पठान' की शूटिंग दोबारा शुरू करने से पहले एक नए बॉडीगार्ड की तलाश कर रहे हैं शाहरुख खान, जानें क्यों
1964 में उनकी मृत्यु के बाद नेहरू की जयंती को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए चुना गया था। चाचा नेहरू के सम्मान में बच्चे और शिक्षक इस दिन को मनाते हैं। स्कूल इस दिन को मनाने के लिए नाटक, भाषण, निबंध लेखन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
इन बिंदुओं को अपने भाषण में शामिल कर चिल्ड्रंस डे का बेहतरीन भाषण तैयार किया जा सकता है।
. भाषण में बताएं कि चिल्ड्रंस डे 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है।
. जनता को पंडित नेहरू के बारे में बताएं।
. बताएं कि नेहरू को चाचा नेहरू क्यों कहा जाता था।
. बच्चों को लेकर चाचा नेहरू के योगदान पर प्रकाश डालें।
. इस दिन की विशेषता के बारे में बताते हुए अपने भाषण को विराम दें।












Click it and Unblock the Notifications