कभी-कभी स्ट्रेस भी बनता है तरक्की का कारण, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि ज्यादा स्ट्रेस या दवाब में काम करना सेहत के लिए अच्छा नहीं, ये शारीरिक और मानसिक दोनों ही जगह इंसान को कमजोर बनाता है। बढ़ते तनाव के ही कारण इंसान कम उम्र में बहुत ज्यादा बीमार रहने लगता है और वक्त से पहले ही बूढ़ा हो जाता है। लेकिन आपको सुनकर थोड़ी हैरानी होगी कि तनाव भी इंसान की तरक्की और सुंदरता का कारण बन सकता है।
ये कहना हमारा नहीं बल्कि लंदन विवि की नई स्टडी का है। जिसमें दावा किया गया है कि स्ट्रेस में काम करने से इंसान के अंदर जल्दी काम करने और फैसले लेने की आदत हो जाती है, जिससे उसके व्यक्तित्व में निखार आता है।
जानिए शोध की खास बातें...
- लंदन विवि की नई स्टडी कहती है कि स्ट्रेस में काम करने से इंसान के अंदर जल्दी काम करने की आदत पड़ती है।
- यही नहीं दवाब के कारण इंसान के अंदर परेशानियों के समाधान निकालने के लिए गुण डेवलप होता है।
- वो जल्दी से जल्दी से चीजों का साल्व करने लगता है।
- उसकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, उसके अंदर रिस्क लेने की क्षमता बढ़ती है।
- ये स्टडी बिजनेस स्कूल के बच्चों ने करीब 1000 लोगों पर काम किया है।
- ये वो लोग हैं जिन्हें काम देने से पहले ही समय सीमा दे दी जाती है।
- इसलिए शोधकर्ताओं ने कहा है कि दवाब में काम करना भी इंसान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।














Click it and Unblock the Notifications