Bank Holidays June 2026: फटाफट निपटाएं काम, जून में 11 दिन रहेंगे बैंक बंद, RBI ने दी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays June 2026: जून 2026 में बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ महीनों की तुलना में इस बार बैंक छुट्टियां कम हैं, जिससे बैंकिंग सेवाएं अधिक दिनों तक उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को पहले से छुट्टियों की जानकारी रखना जरूरी है ताकि बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण काम समय पर निपटाए जा सकें।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, जून 2026 में कुल 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें चार रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय पर्वों के कारण अतिरिक्त अवकाश रहेगा।

Bank Holidays June 2026

जून 2026 में बैंक छुट्टियां: राज्य-वार लिस्ट

  • 15 जून: मिज़ोरम और ओडिशा में YMA दिवस/राजा संक्रांति की छुट्टी
  • 25 जून: आंध्र प्रदेश में मोहर्रम की छुट्टी
  • 26 जून: मोहर्रम (याओम-ए-शहादत)/मोहर्रम का आखिरी दिन/आशूरा की छुट्टी - गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, मणिपुर, राजस्थान, केरल, गोवा, आंध्र प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर।
  • 29 जून: हिमाचल प्रदेश में संत गुरु कबीर जयंती की छुट्टी
  • 30 जून: मिज़ोरम में रेमना नी शांति दिवस की छुट्टी।
  • 13, 27 जून: शनिवार
  • 7, 14, 21, 28 जून: रविवार।
Bank Holidays June 2026

मुहर्रम पर देशभर में बंद रहेंगे बैंक

जून 2026 की सबसे बड़ी बैंक छुट्टी 26 जून को पड़ने वाली मुहर्रम की है। यह अवकाश भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा। इस दिन सरकारी और निजी क्षेत्र के अधिकांश बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि मुहर्रम इस्लामी नववर्ष की शुरुआत का महीना है। यह महीना इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक माना जाता है, 10 मुहर्रम को करबला की ऐतिहासिक घटना हुई थी , हजरत इमाम हुसैन (र.अ.) और उनके साथियों ने अन्याय के खिलाफ बलिदान दिया था इसलिए इसे शोक का पर्व भी कहते हैं।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और शाखा से जुड़े अन्य कार्य छुट्टी के दिन नहीं हो पाएंगे।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

यदि आपको जून महीने में बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम करना है, तो छुट्टियों की सूची पहले ही देख लें। विशेष रूप से नकदी निकासी, चेक जमा करने, लॉकर संचालन या बड़े लेनदेन की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनाएं। इससे आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह पढ़ें:LPG: 'बुकिंग से लेकर कनेक्शन सरेंडर तक', 1 जून से बदलेंगे नियम? क्या है आपके शहर में ताजा भाव?
यह पढ़ें:LPG: 'बुकिंग से लेकर कनेक्शन सरेंडर तक', 1 जून से बदलेंगे नियम? क्या है आपके शहर में ताजा भाव?
यह पढ़ें: Rule Change 1st June 2026: LPG से UPI तक! 1 जून से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर
यह पढ़ें: Rule Change 1st June 2026: LPG से UPI तक! 1 जून से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+