Shani Dev: 'नमक या तेल', शनिवार को खरीदीं ये 5 वस्तुएं तो बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानी, क्या है बचाव के उपाय?

Shani Dev: न्याय के देवता शनि देव को समर्पित शनिवार का दिन कर्मों के अनुसार फल प्रदान करने वाला माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास कार्य शनि देव को प्रसन्न करते हैं, जबकि कुछ गलतियां उनकी नाराजगी का कारण बन सकती हैं। अक्सर लोगों छुट्टी के दिन घर का सामान खरीदने निकल जाते है और अनजाने में कुछ ऐसा खरीद लेते हैं, जिससे शनिदेव नाराज हो जाते या शनिदोष बढ़ जाता है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कुछ खास चीजों के बारे में बताया है कि शनिवार के दिन उन्हें खरीदने से बचना चाहिए अन्यथा इंसान दुखों के घेरे में आ सकता है और उसकी परेशानी बढ़ सकती है।

Shani Dev

शनिवार के दिन क्या ना खरीदें?

  • लोहा: शनिवार को लोहा या लोहे से बनी कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे घर में कलह बढ़ सकती है और दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।
  • नमक: शनिवार को नमक खरीदने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। मान्यता है कि इससे कर्ज का बोझ बढ़ता है और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
  • सरसों का तेल: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित किया जाता है, लेकिन शनिवार के दिन इसे खरीदना शुभ नहीं माना जाता। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं।
  • काला तिल: शनिवार को काले तिल खरीदने से बचना चाहिए। इससे कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं और बनते हुए काम भी अटक सकते हैं।
  • चमड़े के जूते-चप्पल: शनिवार को काले रंग के चमड़े के जूते-चप्पल खरीदने से करियर और कार्यक्षेत्र में अनावश्यक रुकावटें आने की आशंका रहती है।

अगर गलती से खरीद ली हों ये चीजें तो क्या करें?

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'यदि अनजाने में आपने इनमें से कोई वस्तु खरीद ली है, तो शनि मंदिर जाकर क्षमा याचना करें। साथ ही काले तिल, उड़द या सरसों के तेल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है।'

कैसे प्राप्त करें शनिदेव की कृपा?

शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अच्छे कर्म और अनुशासित जीवन भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यदि कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो या शनि दोष का प्रभाव हो, तो कुछ सरल मंत्र और उपाय अपनाकर शनिदेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। शनिवार के दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद शनिदेव की प्रतिमा या चित्र के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंदों, बुजुर्गों और श्रमिकों की सहायता करें। कौओं को रोटी और काले कुत्ते को भोजन खिलाएं। हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

यह पढ़ें:Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगी आग की अंगूठी! भारत में दिखेगा या नहीं 6 मिनट का 'Ring of Fire'?
यह पढ़ें:Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगी आग की अंगूठी! भारत में दिखेगा या नहीं 6 मिनट का 'Ring of Fire'?
यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+