Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Benefits of Population: बढ़ती जनसंख्या के नुकसान तो आपने सुने होंगे, जानिए इसके पांच बड़े फायदे

जनसंख्या वृद्धि को दुनिया के कई विशेषज्ञ एक बोझ के तौर पर देखते हैं लेकिन सच यह है कि इससे उस संबंधित देश को कई फायदे भी होते हैं।

India beats China in population 142.8 crore in 2023 5 benefits of increase population

Benefits of Population: जनसंख्या के मामले में भारत अब चीन को पीछे छोड़कर पूरी दुनिया में नंबर वन बन गया है। इस साल की शुरुआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में सबसे ज्यादा जनसंख्या भारत में होगी, और अब इस पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने नया आंकड़ा जारी किया है।

UNFPA की 'द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023', जिसे '8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस' के नाम से जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि अब भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। इस लिहाज से दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है। अब यहां सवाल यह उठता है कि भारत की इतनी बढ़ी हुई जनसंख्या से क्या देश को फायदा होगा या नुकसान? तो चलिए, आज हम आपको भारत की बढ़ी हुई आबादी के फायदे बताते हैं।

अर्थव्यवस्था में अधिक ग्रोथ होगी?

आधुनिक युग के अनेक विद्वानों ने जनसंख्या वृद्धि के आर्थिक लाभों की बात की है। 20वीं सदी के अंतिम तीन दशकों में, हार्वर्ड इनिशिएटिव फॉर ग्लोबल हेल्थ ने बताया कि दुनिया की कुल आबादी के दोगुने होने के साथ प्रति व्यक्ति आय में दो-तिहाई की वृद्धि हुई है।

वहीं जिन देशों की जनसंख्या अधिक होती है। वहां काम करने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है। चीन की ही बात करें तो चीन जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा देश था और आज यह देश दुनिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसी तरह भारत भी आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार

जिस किसी देश में आबादी सबसे ज्यादा होगी, वह स्वत: ही सबसे बड़ा वैश्विक बाजार बन जाता है। जो अब भारत बनता जा रहा है। बड़ा बाजार ऐसे की जब ज्यादा जनसंख्या होगी तो उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संसाधनों की जरुरत होगी। खाना, पानी, शिक्षा, रोड, हॉस्पिटल, मोबाइल, गाड़ी, जूता सबकुछ चाहिए होगा। इनको पूरा करने के लिए दुनिया के हर बड़ा निवेशक यहां इंवेस्ट करना चाहेगा और हर बड़ी कंपनी यहां अपनी फैक्ट्री भी लगाना चाहेगी। साथ ही कई नये स्टार्टअप की भी शुरुआत होगी। इन सबसे यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा।

जैसे नाइकी, एडिडास, टिंबरलैंड और न्यू बैलेंस जैसे इंटरनेशनल ब्रांड के जूते बनाने वाली एक कंपनी 'पोउ शेन' अब भारत में एंट्री करने जा रही है। वहीं एप्पल जैसी बड़ी मोबाइल कंपनी भी भारत में प्लांट लगाने जा रही है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी फॉक्सकॉन भी भारत में प्लांट लगाने जा रही है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश

UNFPA की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0-14 आयु वर्ग में है। 10-19 साल तक की आयु के लोग 18 प्रतिशत हैं। 10-24 साल तक के लोग 26 प्रतिशत हैं और 15-64 साल तक के लोग 68 प्रतिशत है जबकि 65 से ऊपर के लोग 7 प्रतिशत हैं। इस लिहाज से भारत दुनिया का सबसे युवा नागरिकों वाला देश है।

वैसे इतिहास भी यही कहता है कि दुनिया में अबतक जितने भी देशों ने आर्थिक रूप से तब तरक्की की है जब उन देशों की आबादी में सबसे ज्यादा युवा थे। युवा देश होने के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा सर्विस प्रोवाइडर देश बन सकता है। वहीं दुनिया का सबसे बड़ा मैनूफैक्चरिंग हब भी क्योंकि हमारे पास सबसे ज्यादा श्रम शक्ति (मैन पावर) होगी। श्रम शक्ति की वजह से दुनियाभर की कंपनियां यहां निवेश करेगी और इससे देश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत होगी। जबकि देश का 'युवा' होना अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बहुत मायने रखता है।

वहीं दूसरी ओर कम जनसंख्या होने से उदाहरण के तौर पर देखें तो जापान में लोग बच्चे कम पैदा कर रहे हैं। जिसकी वजह से वहां कामगारों की संख्या घट गई है। खेत, फैक्ट्री व अन्य जगहों पर काम करने के लिए लोग कम पड़ रहे हैं। जबकि बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है, इस वजह से देश की सुरक्षा पर भी खतरा है। इन सबकी वजह से पिछले कुछ सालों से जापान की अर्थव्यवस्था में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। इसलिए अब खुद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा लोगों से बच्चा पैदा करने के लिए कह रहे हैं।

तकनीक में भारत करेगा 'बूम'

प्रख्यात डेनिश अर्थशास्त्री एस्टर बोसरुप अपनी एक किताब में यह तर्क देते हैं कि बढ़ती आबादी समाज को जनता की बेहतर सेवा के लिए नयी तकनीक बनाने के लिए दबाव डालती है। इसका उदाहरण है भारत आज दुनिया में डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है।

निजी कंपनियां तो लगातार इस दिशा में प्रयासरत है और भारत सरकार ने भी देश को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार की ओर से तकनीक की मदद से सरकारी सेवाओं को सक्षम बनाना, सरकार को नागरिकों के करीब लाना, नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और लोगों को सशक्त बनाना। जैसे जनधन योजना (जिनका खाता नहीं है वे फ्री में खाता खुलवा सकते हैं), उज्जवला गैस योजना (गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन), पीएम किसान सम्मान निधि योजना (हर किसान के सीधे खाते में जाएगी सरकारी मदद) ये सभी योजनाएं तकनीकी रूप से सक्षम होने के कारण ही संभव हो पायी हैं। तकनीक को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की भी शुरुआत की गई थी।

इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत होगा बेमिसाल

इस बढ़ी हुई आबादी का सबसे बड़ा फायदा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी देखने को मिला है। सरकार द्वारा देश में बिजली, सड़क, रेल, पोर्ट, एयरपोर्ट, शहरी विकास (स्मार्ट सिटी) आदि में भारी निवेश किया गया है। जैसे देश में 2014 तक 70 एयरपोर्ट थे लेकिन बीते 8 साल में 72 नये एयरपोर्ट बनाये गये। साथ ही पुराने एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव भी किया गया जैसे दिल्ली, बैंग्लोर जैसे बड़े शहरों के एयरपोर्ट का विस्तार किया गया।

Recommended Video

    India population Report: China नही India है दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश | वनइंडिया हिंदी

    वहीं 2014 के बाद से 15 एम्स, 7 आईआईएम और 16 आईआईटी बने। वहीं वंदे भारत जैसे नयी स्पीड ट्रेनों को लाया गया। बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुल 7,357.853 किलोमीटर सड़क की लंबाई का निर्माण किया जा चुका है। जबकि भारत सरकार भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 550 जिलों को हाइवे से जोड़ने के प्लान पर काम कर रही है। इस समय देशभर में 1.47 लाख किमी के रोड़ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: India Vs China Population 2023: अब चीन नहीं, भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+