India Vs China Population 2023: अब चीन नहीं, भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश
यह पहली बार है कि भारत की आबादी चीन से आगे निकल गई है। 1950 के बाद से संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा एकत्र करना और जारी करना शुरू किया था।

जनसंख्या के मामले में भारत आधिकारिक रूप से नंबर-1 बन गया है। भारत ने चीन को इस मामले में दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत अब चीन की तुलना में 29 लाख अधिक लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
UNFPA की 'द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023', जिसका शीर्षक '8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस' है, की रिपोर्ट बुधवार जारी हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है।
इस साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत सबसे जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। UNFPA के नए आंकड़ों से अब साफ हो गया है कि भारत आबादी में नया नंबर एक है। UN की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।
आपको बता दें कि यह पहली बार जब किसी देश ने चीन को पीछे छोड़ा है। UN 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से ये पहला मौका है जब भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 25 फीसदी आबादी 0 से 14 साल के बीच है। 18 फीसदी लोग 10 से 19 की उम्र के हैं। 10 से 24 साल तक के लोगों की संख्या 26 फीसदी है। वहीं 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 फीसदी है और 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं।
चीन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 0-14 आयु वर्ग में 17 फीसदी, 10-19 साल तक आयु वर्ग में 12 फीसदी, 10-24 साल तक की आयु वर्ग में 18 फीसदी, 15-64 साल तक के लोगों की संख्या 69 फीसदी और 65 से ऊपर 14 फीसदी लोग हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications