Prime Ministers watch Cricket: एंथनी अल्बनीस से पहले भी कई विदेशी नेता देखने आ चुके हैं क्रिकेट मैच

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वे बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट क्रिकेट मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे।

ind vs aus 4th test foreign leaders visit to watch cricket matches in india

Prime Ministers watch Cricket: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे। उन्होंने मैच से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ से भी मुलाकात की। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्‍कर सीरिज का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो गया है। टॉस से पहले दोनों प्रधानमंत्री मैदान पर मौजूद रहे। दोनों ने मैदान का एक चक्कर भी लगाया।

क्रिकेट के माध्यम से कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की यह कोशिश पहले भी कई बार की जा चुकी है। इसमें पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री यूसुफ गिलानी भी भारत में क्रिकेट के माध्यम से कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने व मैच देखने आ चुके हैं। वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की क्रिकेट को लेकर मोहब्बत भी जग जाहिर है। वे भी एकबार टेस्ट मैच देखने कोलकाता आईं थी। इस लिस्ट में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का भी नाम शामिल है।

जब आसमान से देखा था पीएम मोदी ने मैच

ऐसा पहले भी हो चुका है जब देश के प्रधानमंत्री ने मैच देखा और ट्वीट कर उसकी जानकारी दी। इससे उनका क्रिकेट के प्रति लगाव पता चलता है। यह बात 2021 की है जब प्रधानमंत्री चेन्नई के दौरे पर थे। चेन्नई पहुंचते ही जब मोदी का हेलिकॉप्टर एमए चिदंबरम स्टेडियम के करीब से गुजरा तो उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच का हेलिकॉप्टर से नजारा देखा। साथ ही उस समय ट्वीट कर कई फोटो भी साझा की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा था कि आसमान से इस रोमांचक मुकाबले का दृश्य देखा।

शेख हसीना का भारत दौरा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं। साल 2019 में अपने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच देखा। उस दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ईडन गार्डन्स में मौजूद थीं। बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था।

2005 में मैच देखने आए थे मुशर्रफ

साल 2005 में पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था। उस समय पाक के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी मैच देखने भारत आए थे। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर हुए मैच को भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने मिलकर देखा था।

मैच देखने मोहाली पहुंचे थे गिलानी

30 मार्च 2011 को भी एक ऐसा ही पल देखने को मिला था। उस समय वनडे क्रिकेट विश्वकप का सेमीफाइनल था। और ये मैच भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाना था। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के न्योते पर इस्लामाबाद से पाकिस्तानी पीएम यूसुफ गिलानी मैच देखने विशेष तौर पर मोहाली आए थे। उस समय गिलानी ने अपने बधाई संदेश में उम्मीद जाहिर की थी कि पाकिस्तान और भारत के बीच आने वाले समय में खेल के संबंध और मजबूत होंगे और दोनों ही देश शांति, मैत्री और मेल जोल को बढ़ाने के लिए भूमिका निभाएंगे।

राजपक्षे ने मुंबई में देखा था विश्व कप का फाइनल मैच

साल 2011 में भारत की उस समय की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उनके श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजपक्षे सहित राजनीति और फिल्मी दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच हुए क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच को देखा था। इससे पहले महिंदा राजपक्षे ने आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर में जाकर श्रीलंका की जीत की प्रार्थना की थी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

क्रिकेट की दीवानगी का आलम यूं है कि एक बार 2013 में भारत के दौरे पर रहे उस समय के ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने मुंबई में बच्चों संग क्रिकेट खेला था। इस दौरान एक बच्चे ने उनको क्लीन बोल्ड किया था, जिसके बाद उन्होंने बच्चों से हाथ भी मिलाया था। यूट्यूब में आज भी ये वीडियो मौजूद है।

क्या है बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच की शुरुआत साल 1996 में हुई थी। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एक टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला है। साल 1996 से लेकर साल 2020-21 के बीच कुल 15 बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच हो चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम दो दिग्गज खिलाड़ियों एलन बॉर्डर और सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है।

Recommended Video

      IND vs AUS: Ahmadabad टेस्ट के पहले दिन मैच देखने जाएंगे Australian PM और PM Modi | वनइंडिया हिंदी

      पहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम ने जीती थी। वहीं अभी तक का सफर देखें तो 9 बार ये ट्रॉफी भारतीय टीम ने जीती है तो वहीं पांच बार ये ट्रॉफी आस्ट्रेलिया की टीम ने अपने नाम की है। एक सीरीज 2003-2004 में बराबरी पर रही थी।

      यह भी पढ़ें: IND vs AUS: PM मोदी ने रोहित शर्मा को भेंट की टेस्ट कैप, स्टीव स्मिथ को मिली 'बैगी ग्रीन'- VIDEO

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+