IND vs AUS: PM मोदी ने रोहित शर्मा को भेंट की टेस्ट कैप, स्टीव स्मिथ को मिली 'बैगी ग्रीन'- VIDEO
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट दो बड़े मेहमानों के आगमन का गवाह बना। रोहित शर्मा के साथ स्टीव स्मिथ को पीएम मोदी और एंथोनी एल्बानीज ने टेस्ट कैप भेंट की।

IND vs AUS: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट डिप्लोमेसी का शानदार नजारा देखने को मिला जब भारत के पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एंथोनी एल्बानीज के साथ क्रिकेट के मैदान पर मौजूद थे। पीएम को देखते हुए मैदान का उत्साह अगले लेवल पर जा चुका था। ये प्रधानमंत्री का गृहनगर भी है जिसके चलते भीड़ में डबल उत्साह था। माहौल ऐसा था कि साधारण टेस्ट मैच की तुलना में कई गुना ज्यादा एनर्जी महसूस की जा सकती थी।

भारतीय टीम के साथ विशेष मुलाकात
इस दौरन पीएम ने भारतीय टीम के साथ विशेष मुलाकात की। कप्तान रोहित के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई और टीम इंडिया के साथ नेशनल एंथम के दौरान भी वे मौजूद थे। इन दो लीडरों को स्पेशल गेस्ट के तौर पर पाना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा ही सुखद अनुभव था। टॉस के पहले माहौल मोदीमय हो गया था और रवि शास्त्री ने इस दौरान एक मिनी सेरेमनी को प्रजेंट किया।

रोहित, स्मिथ को मिली स्पेशली टेस्ट कैप
इसके बाद पीएम मोदी ने रोहित शर्मा को ब्रांड न्यू टेस्ट कैप प्रदान की और पीएम एंथोनी ने भी स्टीव स्मिथ को स्पेशल बैगी ग्रीन प्रदान की। इसके बाद पीएम ने सबके हाथ ऊपर बांधकर पोज दिया।
इन सबके पीछे वजह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट संबंधों के 75 साल पूरे होने को सेलिब्रेट करना है। भारत ने आजादी के बाद 1947 में अपनी टीम लाला अमरनाथ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया भेजी थी। इस दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को उनकी एक फ्रेम की हुई फोटो भी भेट की।
यहां देखें वीडियो-
कहीं ना मैच पर इतने बड़े गेस्ट के आने का फर्क पड़ा है क्योंकि यहां ऐसी पिच देखने को मिल रही है जो हरभजन कुंबले के जमाने वाला विकेट है। ये एक सामान्य भारतीय विकेट है जिस पर गेंदबाजों को मेहनत करनी होगी और बल्लेबाजों के लिए ये हाल के सालों में दिखा बेस्ट भारतीय विकेट है। इससे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रैंक टर्नर टाइप विकेट देखने को मिली है जिसने तीन दिन में मैच खत्म किए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications