Happy Father's Day 2021: आज भी पापा मुझे I Love You नहीं कहते लेकिन...
नई दिल्ली, 20 जून। अगर मां जीवन की सच्चाई है तो पिता जीवन का आधार, मां बिना जीवन अधूरा है तो पिता बिना अस्तित्व अधूरा। जीवन तो मां से मिल जाता है लेकिन जीवन के थपेड़ो से निपटना तो पिता से ही आता है, जिंदगी की सच्चाई के धरातल पर जब बच्चा चलना शुरू करता है तो उसके कदम कहां पड़े और कहां नहीं.. ये समझाने का काम पिता ही करते हैं। समाज की बंदिशो से अपने बच्चे को निकालने का काम एक पिता ही कर सकता है। पिता अगर पास है तो किसी बच्चे को असुरक्षा नहीं होती है। पिता एक वट वृक्ष है जिसके पास खड़े होकर बड़ी से बड़ी परेशानी छोटी हो जाती है।

पापा दोस्त भी हैं, टीचर भी हैं और रक्षक भी
वक्त आने पर वो दोस्त बन जाते हैं तभी तो हर लड़की अपने जीवन साथी में अपने पिता का अक्स खोजती है। जिस तरह उसके पिता उसके पास जब होते हैं तो उसे भरोसा होता है कि कोई भी नापाक इरादे उसे छू नहीं सकते हैं। उसे अपनी सुरक्षा और ना टूटने वाले भरोसे पर गर्व होता है इसलिए वो जब भी अपने साथी के बारे में सोचती है तो उसकी कल्पनाओं में उसके पिता जैसी ही कोई छवि अंकित होती है।

पापा कभी मुंह से कुछ नहीं कहते हैं...
जबकि हर बेटे की ख्वाहिश होती है कि वो ऐसा कुछ करे जिससे उसके पिता का सीना चौड़ा हो जाए, उनकी मुस्कुराहट और आंखो की चमक सिर्फ और सिर्फ अपने पिता के लिए होती है। उसकी पहली कामयाबी तब तक अधूरी होती है जब तक उसके पिता आकर उसकी पीठ नहीं थपथपाते हैं। अक्सर बाप-बेटे एक -दूसरे से भावनाओं का आदान-प्रदान नहीं करते हैं लेकिन सबको पता है कि दोनों ही के दिल में प्रेम का अथाह समंदर होता है।

कभी उस पिता की आंखो में झांकने की कोशिश कीजिए
कभी उस पिता की आंखो में झांकने की कोशिश कीजिए जब उसका बेटा उसके सामने अपनी पहली कमाई लेकर आता है इसलिए तो कहते है कि पिता का कर्ज आप तब ही चुका सकते है जब आप अपने जैसे ही किसी नन्हे प्राणि को धरती पर लाते हैं।

पापा मुझे कभी I LOVE YOU नहीं कहते हैं...
आज जमाना बदल गया है, इंटरनेट युग में बड़ी जल्दी पैच-अप और ब्रेक अप होता है लेकिन आज भी पिता अपने बच्चों को खुलकर I LOVE YOU नहीं बोल पाते हैं, मां तो गले लगाकर, माथा चूमकर अपने प्यार को व्यक्त कर देती है लेकिन पिता आज भी बच्चों के सोने के बाद कमरे में आते हैं, बिखरी चीजों को उठाकर टेबल पर रखते हैं और बालों को सहलाकर, लाईट बुझाकर और चादर ओढ़ाकर मुस्कुराकर चले जाते हैं, लेकिन खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार ना करने वाले पिता को हजारों किमी दूर बैठी बेटी या बेटे की आवाज से पता चल जाता है कि उनका बच्चा हंस रहा है या रो रहा है, कुल मिलाकर सार इतना ही पापा के लिए उनके बच्चे ही उनकी जान होते हैं।

शायद इसलिए ही कहा गया है कि ....
अजीज भी वो है, नसीब भी वो है
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है
उनकी दुआ से चलती है जिंदगी
क्योंकि खुदा भी वो है और तकदीर भी वो है..
तो चलिए देर किस बात की है ..जाइये अपने पिता के पास और पैर छूकर अपने आप को धन्य कीजिये और जीवन की सच्चाई से रूबरू कराने के लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दीजिए... हैप्पी फादर्स डे....
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications