Death Annivarsary:पहली नजर में मेनका गांधी को दिल दे बैठे थे संजय गांधी

नई दिल्ली। आज पू्र्व कांग्रेसी नेता संजय गांधी की 36वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन विमान हादसे के वो शिकार हो गये थे। संजय गांधी ने जब तक जीवन जिया, शान से जिया। इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी।

साल 1977-78 के दौरान उनकी लोकप्रियता चरम सीमा पर थी। लोग उन्हें इंदिरा गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे क्योंकि उनके बड़े भाई राजीव गांधी को उस वक्त तक राजनीति में कोई रूचि नहीं थी।

आक्रामक, तेज-तर्रार और अच्छे वक्ता संजय गांधी

बेहद ही आक्रामक, तेज-तर्रार और अच्छे वक्ता संजय गांधी को अपने से दस साल छोटी मॉडल मेनका गांधी से पहली नजर में प्यार हो गया था। मेनका उस समय मात्र 17 साल की थीं और बाम्बे डाईंग की चर्चित मॉडल थीं। हालांकि शूटिंग प्वाइंट पर संजय गांधी ने उन्हें देखा जरूर लेकिन दोनों की पहली मुलाकात मेनका गांधी के कजिन वाणी कपूर के एक पार्टी में हुई थीं।

मेनका और संजय गांधी की उम्र में दस साल का अंतर था

मेनका को भी संजय भा गये थे, मेनका और संजय गांधी की उम्र में दस साल का अंतर था इसलिए मेनका के घरवाले पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन कहते हैं कि सच्चे इश्क के आगे तो भगवान को भी झुकना पड़ता है इसलिए मेनका और संजय की प्रेमकहानी को घर वालों की मंजूरी मिल ही गई और साल 1974 में दोनों ने परिवार वालों की रजामंदी से शादी कर ली।

मेनका बतौर पत्नी अपने पति के साथ हमेशा साये के साथ रहा करती थीं, संजय हंसते थे तो मेनका हंसती थीं, संजय रोते थे तो मेनका रोती थीं लेकिन दोनों के प्यार की ये दुनिया ज्यादा लंबी नहीं रह पायी और 23 जून 1980 को विमान हादसे में संजय गांधी की अकस्मात मौत हो गई। मेनका गांधी उस समय मात्र तीन महीने के वरूण गांधी की मां थीं।

कहते हैं प्यार इंसान को बहुत ज्यादा मजबूत बना देता है और इसी कारण मेनका गांधी भी काफी मजबूत हो गई थीं उन्होंने अपने आप को ना केवल संभाला बल्कि वरूण गांधी को भी काबिल बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+