जब लजाते हुए बोलीं सोनिया.. हैंडसम थें राजीव इसलिए तो की थी शादी

लाहौर। एक बार फिर से किसी किताब को बेचने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सहारा लिया गया है लेकिन इस बार यह काम किसी भारतीय ने नहीं किया है बल्कि इस बार यह काम किया है पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी ने।

जिन्होंने अपनी नई किताब 'नीदर अ हॉक नॉर अ डव' में लिखा है कि एक बार उन्होंने सोनिया गांधी के सामने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खूबसूरत कह दिया था जिस पर सोनिया गांधी ने शर्माकर कर मुस्कुराते हुए बोला था कि वो खूबसूरत हैं, तभी तो मैंने उनसे शादी की। यह बात तब की है जब तब कसूरी तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ भारत आए थे।

जब लजाते हुए बोलीं सोनिया.. हैंडसम थें राजीव इसलिए तो की थी शादी

कसूरी ने कहा कि जब हैदराबाद हाउस की मीटिंग में मैंने सोनिया को नटवरसिंह के साथ देखा था तो वो मुझे कुछ सीरयस लगीं जिसकी वजह से मैंने जानबूझकर राजीव गांधी का जिक्र किया था। कसूरी ने लिखा है कि मैंने उस समय कहा था कि मैंने पहली बार राजीव गांधी को कैंब्रिज में देखा था तब मैंने लोगों से पूछा कि यह खूबसूरत युवक कौन हैं तो जवाब मिला था यह प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के नाती राजीव हैं,जिस पर सोनिया मुस्कुरायी बिन नहीं रह पायीं।

नई किताब 'नीदर अ हॉक नॉर अ डव' में भारत का जिक्र

मालूम हो कि खुर्शीद कसूरी ने किताब में नवंबर 2002 से नवंबर 2007 के बीच देश के विदेश मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया है। अपनी किताब में कसूरी ने भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी एकदिवसीय मैच का भी वर्णन किया है और उस समय के हाल को भी लिखा है जब फिरोजशाह कोटला मैदान में वो राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और कांग्रेस अध्यस सोनिया गांधी और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के साथ मैच देख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+