एलियंस से संपर्क साधने के लिए चीन ने उठाया ये कदम
बीजिंग। दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष में तारों और ग्रहों की टोह लेना शुरू कर दिया है। चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष प्रोजेक्ट के तहत रविवार से इसकी शुरुआत हो गई है जो धरती से बाहर की दुनिया और वहां की जिंदगी को भी दिखाएगा।

चीन ने इस तरह के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। साथ ही इसकी मिलिट्री आधारित स्पेस प्रोग्राम पर भी खर्च बढ़ रहे हैं। जिनमें बीते महीने दूसरा स्पेस स्टेशन लॉन्च योजना भी शामिल है।
पांच साल में बनकर हुआ तैयार
करीब 500 मीटर के व्यास वाले इस टेलीस्कोप को बनाने में पांच लगे हैं। इसमें करीब 10.8 करोड़ डॉलर खर्च हुए हैं।
चीनी की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि टेलीस्कोप की लॉन्चिंग के मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसका नाम फास्ट (FAST) रखा गया है।
रेडियो सिग्नल से समझेंगे बातें
प्रोजेक्ट से जुड़े एक रिसर्चर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यूनिवर्स में हो रहे विकास को दिखाना है। उन्होंने कहा, 'अगर धरती के बाहर की दुनिया में कहीं कोई रहता है तो वहां से हमें रेडियो सिग्नल मिलेंगे। ये ऐसे सिग्नल होंगे जिन्हें हम समझ पाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications