जानिए चिकनगुनिया के बारे में: लक्षण और बचाव के तरीके
नई दिल्ली। इस समय दिल्ली की आधी से ज्यादा जनता चिकनगुनिया की चपेट में है, जिसके कारण स्वास्थ्य मंत्रालय में हड़कंप मचा हुआ है।
क्या है चिकनगुनिया?
चिकनगुनिया एक वायरस है, जो कि एडिस मच्छर के काटने से होता है। जैसे ही वायरस बॉडी में प्रवेश करता है, इंसान बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रसित हो जाता है।
आइये जानते हैं इस रोग के लक्षण के बारे में..
- चिकनगुनिया बुखार में इंसान के जोड़ों में काफी दर्द होता है।
- कभी-कभी तो ये दर्द ठीक होने में 6 महीने से ज्यादा का समय लग जाता है।
- मरीज को हमेशा बुखार रहता है (100 डिग्री के आस-पास)।
- एक निर्धारित समय आने पर बुखार एकदम से तेज भी हो जाता है।
- शरीर पर लाल रंग के रैशेज बन जाते हैं।
- मरीज को भूख नहीं लगती और हमेशा थकान महसूस होती है।
- सिर में दर्द और खांसी-जुकाम रहता है।
आइये जानते हैं इस रोग के उपाय के बारे में..
सबसे गंभीर बात ये है कि इस रोग से बचने के लिए कोई टीका नहीं है इसलिए एडिस मच्छर से बचने के लिए इंसान को अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि मच्छर पनपे ही ना। इस रोग से बचने के लिए हम आपको निम्नलिखित टिप्स बता रहें हैं जिन पर अमल करके आप इस वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।

चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है
आमतौर पर चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है इसलिए दिन में भी मच्छर कॉयल जलाकर रखें।

सफाई रखें
अपने घर के अंदर और आस-पास हमेशा सफाई रखें।

पानी स्टोर ना होने दें
घर में पानी एकत्रित होने ही ना दें।

कूलर का पानी चेंज करें
कूलर के पानी को रोज बदलिये।

मच्छरदानी का प्रयोग
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग कीजिये।

अपने आप को कवर रखें
फूल बांह वाले कपड़े पहनिये और हमेशा अपने आप को ढ़ककर घर से निकलें।

अपने डॉक्टर खुद ना बनें
लक्षणों के आधार पर डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें, अपने डॉक्टर खुद ना बनें।

बाहर खाना ना खायें
बाहर का खुला खाना या पानी पीने से बचें, कोशिश करें कि घर पर ही खायें।

खूब पानी पीजिये
खूब पानी पीजिये, जिससे आपका इम्यून पॉवर मजबूत रहे।

खिड़की-दरवाजों को बंद रखें
शाम होते ही खिड़की-दरवाजों को बंद रखें, ताकि मच्छर घर में प्रवेश ना कर पायें।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications