Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 May: LSG vs PBKS, लखनऊ-पंजाब के मैच में कौन जीता टॉस
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: लगातार छह मैचों में हार का सामना करने वाली पंजाब किंग्स के पास प्लेऑफ़ की रेस में बने रहने का अंतिम मौका आज है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। आज हारने पर पंजाब का सपना टूट जाएगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स का काम अब दूसरी टीमों को नुकसान पहुंचाने का रह गया है। ऋषभ पंत की टीम इस सीजन पहले ही टॉप चार की दौड़ से बाहर हो गई थी। अब साख बचाने के लिए खेलते हुए अंत में दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया जाएगा।

आज के मैच का टॉस कौन जीता
टॉस काफी अहम इसलिए हो जाता है क्योंकि बाद में बैटिंग करते हुए चेज करना आसान हो जाता है, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पिच से गेंदबाजों को खास मदद नहीं है लेकिन शुरुआती समय में तेज गेंदबाज स्विंग का थोड़ा फायदा उठा सकते हैं। इस वजह से टॉस की भूमिका इस मैच में अहम है। ऋषभ पंत की टीम में आज अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिला है।
पंजाब की ओपनिंग जोड़ी अहम
पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन अब तक धमाल मचाया है। उनका बल्ला चलना जरूरी है। उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर भी एक बड़ा दारोमदार है। श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनली की फॉर्म भी शानदार है।
मार्श ने किया लखनऊ के लिए धमाका
उधर लखनऊ में मिचेल मार्श ने धमाका करते हुए पिछले दो मैचों में तगड़ी पारियां खेली हैं। उनके अलावा जोश इंग्लिस और निकोलस पूरन भी हैं। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से रनों की उम्मीद अब भी की जा रही है। पिछले सीजन अंतिम लीग मैच में पंत ने तूफानी बैटिंग की थी, आज भी कुछ वही उम्मीद की जा रही है।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।












Click it and Unblock the Notifications