America First Visa Scheduling Tool क्या है? अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय को दिया 'रिटर्न गिफ्ट'

America First Visa Scheduling Tool: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, अमेरिका भारतीय बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए नया America First Visa Scheduling Tool शुरू करने जा रहा है।

उन्होंने इसे भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत करने वाला कदम बताया। रुबियो ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की दोस्ती का भी जिक्र किया। माना जा रहा है कि इस नए सिस्टम से भारतीय प्रोफेशनल्स को अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में बड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही रुबियो ने क्वाड और इंडो-पैसिफिक रणनीति में भारत की अहम भूमिका पर भी जोर दिया।

America First Visa Scheduling Tool

क्या है 'अमेरिका फर्स्ट वीजा शेड्यूलिंग टूल'?

Marco Rubio के मुताबिक यह नया टूल खास तौर पर बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका मकसद वीजा इंटरव्यू और अपॉइंटमेंट प्रक्रिया को ज्यादा तेज और आसान बनाना है। अमेरिका मानता है कि बिजनेस, टेक्नोलॉजी और निवेश से जुड़े लोग भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को प्राथमिकता देकर उनकी यात्रा और कामकाज को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढे़ं: Iran vs America: ट्रंप की धमकी के आगे नहीं झुका ईरान! राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- 'सरेंडर नहीं करेंगे'

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

रुबियो ने साफ किया कि यह बदलाव हर वीजा आवेदक के लिए नहीं होगा। इसका फायदा मुख्य रूप से बिजनेस प्रोफेशनल्स, निवेशकों, टेक एक्सपर्ट्स और उन लोगों को मिल सकता है जो भारत और अमेरिका के आर्थिक रिश्तों में अहम भूमिका निभाते हैं। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के बीच बिजनेस ट्रैवल और कॉरपोरेट सहयोग बढ़ेगा। लंबे इंतजार और अपॉइंटमेंट की परेशानी से भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Iran vs America: पेट्रोल-डीजल फिर होगा महंगा? होर्मुज पर देना होगा टोल, क्या है ईरान का प्लान?

मोदी-ट्रंप रिश्तों का भी किया जिक्र

अपने बयान में रुबियो ने पीएम Narendra Modi और राष्ट्रपति Donald Trump के रिश्तों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच मजबूत समझ और भरोसा है, जिसका असर भारत-अमेरिका साझेदारी पर भी दिखाई देता है। अमेरिका भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अहम साझेदार मानता है और दोनों देशों के बीच लगातार रणनीतिक सहयोग बढ़ रहा है।

क्वाड और इंडो-पैसिफिक पर बड़ा संदेश

Marco Rubio ने कहा कि विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी पहली आधिकारिक बैठक Quadrilateral Security Dialogue यानी क्वाड से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि अमेरिका इंडो-पैसिफिक रणनीति में भारत को कितनी अहम भूमिका में देखता है। रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सिर्फ द्विपक्षीय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+