सूर्यकुमार यादव का कटने वाला है पत्ता? छिनने वाली है टी20 कप्तानी, सिर्फ एक ही इंसान बचा सकता है

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की चयन समिति अब सूर्या को टीम से बाहर करने का मन बना चुकी है। सिलेक्टर्स का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप की पुरानी जीत के भरोसे अब और आगे नहीं बढ़ा जा सकता, इसलिए टीम में बड़े बदलाव की जरूरत है।

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर सूर्या पिछले करीब एक साल से अपनी खराब फॉर्म से लगातार जूझ रहे हैं। हालिया आंकड़े बताते हैं कि पिछली 12 पारियों में उनका बल्लेबाजी औसत 18 से भी नीचे गिर चुका है। पीटीआई के अनुसार बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो विरोधी गेंदबाजों ने अब उनकी तकनीकी कमजोरी को पकड़ लिया है और सूर्या उसका कोई नया तोड़ नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

Suryakumar Yadav

युवा टीम तैयार करने पर विचार

इस मामले पर एक सीनियर अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जब कोई खिलाड़ी केवल एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहा, तो वह टीम का नेतृत्व कैसे कर सकता है? चयन समिति अब साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स को ध्यान में रखकर भविष्य की नई और युवा टीम तैयार करने पर विचार कर रही है।

गौतम गंभीर के हाथ में मामला

सिलेक्टर्स भले ही सूर्या से आगे बढ़ने के मूड में हों, लेकिन उनका भविष्य अब पूरी तरह हेड कोच गौतम गंभीर के फैसले पर टिका हुआ है। गंभीर और सूर्या के बीच के रिश्ते हमेशा से काफी मजबूत रहे हैं। ऐसे में अगर कोच गंभीर सिलेक्टर्स के इस फैसले का विरोध करते हैं और सूर्या को बैक करते हैं, तभी उन्हें टीम में कुछ और मौके मिल पाएंगे।

अगली बैठक में होगा फैसला?

अब पूरी क्रिकेट दुनिया की नजरें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर की अगली बैठक पर टिकी हुई हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल बनाए रखने के लिए कोच और कप्तान का तालमेल सबसे अहम माना जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टीम में बचा पाते हैं, या फिर टीम इंडिया को जल्द ही कोई नया टी20 कप्तान मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+