गरीबों को मंहगाई से राहत दिला रहा 'चने का साग'

बुंदेलखंड में सब्जियां इतनी महंगी हैं कि गरीब चाहकर भी एक पाव हरी सब्जी नहीं खरीद सकते, भले ही नमक खाकर गुजारा करें। यहां नया आलू 25 रुपये प्रति किलोग्राम, पुराना 20 रुपये, प्याज 45 रुपये, लौकी 20 रुपये, बैगन 32 रुपये, टमाटर 40 रुपये, अदरक 125 रुपये, हरा मिर्च 42 रुपये और हरी धनिया की पत्ती 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम फुटकर बिक रही है, जिसे खरीद पाना गरीब के बूते की बात नहीं है। गांव-देहात में इस समय रबी की फसल में चने का साग आसानी से मिल रहा है। इसकी भाजी (साग) दो वक्त खाकर गरीब गुजारा कर रहे हैं।
बांदा जिले के बाघा गांव की बुजुर्ग महिला रमिनिया रविवार की शाम नगला पुरवा के पास वाले खेत में चने का साग तोड़ने में मशगूल थी, उसने बताया कि वह पिछले एक पखवाड़े से शाम-सबेरे चने का साग तोड़ कर ले जाती है। यही परिवार के लिए एक सालन बचा है, बांकी सभी सब्जियां इतनी मंहगी है कि उनका स्वाद चखना भूल गए हैं।
इसी जिले के गोबरी-गोड़रामपुर की रहने वाली आदिवासी महिला फुलमतिया बताती है कि चने का साग बाजारों में महंगा बिकता है, उसका परिवार रोजाना साग तो खाता ही है, चित्रकूट और अतर्रा की बाजार 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम दर से बेचकर आटा-चावल का भी इंतजाम कर रहा है। वह बताती है कि दो हफ्ते से उसके घर में 'साग' के अलावा अन्य कोई सब्जी नहीं बन रही है।
कुल मिलाकर महंगाई के इस दौर में यहां के गरीबों को चने का साग न मिले तो वह सूखी रोटी को खाने के लिए मजबूर हो जाएं, हालांकि उच्च और मध्यम वर्ग के लिए यह साग हरी सब्जी से कम नहीं है इसे वह लोग महंगे दाम में शौक से खरीद भी रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications