Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-पाक के बीच 1965 में हुई जंग की 15 वजहें

बैंगलोर। भारत-पाकिस्‍तान की 1965 की जंग कई मायनों में न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्‍तान के लिए भी खास थी। इस युद्ध के साथ पाक यह बात समझ में आ गई थी कि अगर उसने कश्‍मीर को हासिल करने की कोई हिमाकत भी की तो भारत की सेना उसे मुंहतोड़ और करारा जवाब देगी, भले ही उसके साथ अमेरिका जैसी सुपरपावर खड़ी हों। पाक को 65 में सिखाया गया सबक आज तक नहीं भूला है। तभी तो अब उसने कश्‍मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

srinagar-map

तब भी कश्‍मीर ही था पाक का सपना

आज से 50 वर्ष पहले भी पाक यही सपना देखता था कि वह भारत से कश्‍मीर को हासिल कर लेगा। लेकिन कश्‍मीर को हासिल करना पाक के लिए न तब आसान था और न अब और न ही कभी रहेगा। एक नजर डालिए इस युद्ध की शुरुआत की कुछ खास वजहों पर।

  • 65 का युद्ध के पीछे भी दरअसल उस समय पाक की मंशा कश्‍मीर को अपने हिस्‍से में लेने की थी।
  • कच्‍छ सीमा विवाद पर ब्रिटेन के हस्‍तक्षेप के बाद पाक को यह सपना काफी आसान लगने लगा था।
  • जनरल अयूब खान के नेतृत्‍व में पाक मानने लगा था कि वह भारतीय सेना को काबू में कर सकेगा।
  • उस समय तनाव की स्थिति को सोवियत यूनियन और अमेरिका के हस्‍तक्षेप के बाद सुलझाया जा सका था।
  • ताशकंद डिक्‍लेयरेशन के बाद दोनों के बीच सीजफायर कायम हो सका था।
  • विशेषज्ञों की मानें तो पाक कहीं न कहीं इससे खुश नहीं था।
  • उस समय तक अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश पाक के लिए सहानुभूति रखते थे।
  • पाक इस सहानुभूति का फायदा भी उठाना चाहता था।
  • वहीं भारत वर्ष 1962 में चीन के साथ युद्ध की वजह से भी कमजोर हो चुका था।
  • पाक इस बात पर यकीन करता था कि कश्‍मीर की जनता भारतीय शासन के खिलाफ है।
  • ऐसे में वह कश्‍मीर में एक आंदोलन की शुरुआत करने को बेकरार था।
  • पाक ने कश्‍मीर में आंदोलन छेड़ने के मकसद से 'ऑपरेशन जिब्राल्‍टर' की शुरुआत की थी।
  • लेकिन कश्‍मीर की जनता ने उस समय भी वहां पर मौजूद घुसपैठियों के बारे में जानकारी दी।
  • इसके आधार पर सेना ने कार्रवाई शुरू की और युद्ध की शुरुआत हुई।
  • भारतीय सेना ने इस युद्ध पर विजय पाकर इस ऑपरेशन को खत्‍म किया।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+